एक्टर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज फैमिलीमैन-2 रिलीज हुई है। इसमें उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है। मनोज बाजपेयी इससे पहले कई हिट फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं। इसके अलावा मनोज अपने संघर्ष के दिनों पर भी खुलकर बात करते हैं। एक ऐसा ही किस्सा मनोज के करीबी दोस्त और जाने-माने डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने भी साझा किया था। अनुभव सिन्हा ने एक शो में बताया, मेरा बहुत मन था कि बांद्रा में शादी करेंगे। खैर, वो पूरा भी हुआ और मैंने बांद्रा में ही शादी भी की। शादी के बाद सब रीति-रिवाज पूरे करने के बाद मैं और रत्ना (अनुभव सिन्हा की पत्नी) गाड़ी में निकल रहे थे। शादी के बाद छत पर एक अच्छा-सा क्लब था तो वहां हमने शराब पी, थोड़ी हम लोग लाए थे, थोड़ी मनोज अपनी शराब लाए थे। अब मैं जा रहा हूं तो मेरी नजर खिड़की से बाहर गई। अनुभव सिन्हा ने आगे बताया, मैंने बाहर देखा कि मनोज बाहर खड़े होकर बाथरूम कर रहा है। उसके ठीक पीछे तिग्मांशु धूलिया खड़ा हुआ है। इन दोनों के बीच कुछ झगड़ा हुआ था। तिग्मांशु इसको लगातार गालियां बक रहा है। ये ऐसी अवस्था में है कि उन गालियों का जवाब नहीं दे सकता। हम सब गाड़ी में बैठे और निकलने के लिए तैयार हुए। जैसे ही हमारी गाड़ी चलनी शुरू हुई और जब आखिरी में मैंने देखा तो आगे-आगे तिग्मांशु भाग रहा था और पीछे-पीछे मनोज के हाथ में ईंट थी।
RECENT NEWS
लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’
रायपुर, 05 सितंबर । lokdhunon aur lokgathaon se sajega : लोकगाथाओं और पारंपरिक सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के उद्देश्य से संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़...
खड़गवां से ‘सक्षम एमसीबी सेवा संकल्प अभियान 2026’ का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा
रायपुर 5 सितम्बर । khadagavan se saksham mcb seva : एमसीबी जिले के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने...
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में 29-30 सितंबर को होगा यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव;...
रायपुर,5 सितम्बर । indira gandhi krishi vishwavidyalaya : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आगामी 29 एवं 30 सितंबर 2026 को “छत्तीसगढ़ यूथ इनोवेशन...
मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण समारोह- वन मंत्री केदार कश्यप ने सेवानिवृत्त शिक्षकों और शिक्षा...
रायपुर, 05 सितंबर । mukhyamantri shiksha gaurav alankaran : शिक्षक दिवस के अवसर पर नारायणपुर के ए.जी. ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण सम्मान...
सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत-गिट्टी परिवहन में 8 ट्रैक्टर जब्त
रायपुर, 05 सितंबर । cm helpline : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले में खनिज विभाग ने अवैध...
















