सिओल
उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन जोंग एक बार फिर चर्चा में हैं। किम के नए फोटो मीडिया में आए हैं। उसमें वह बहुत दुबले नजर आ रहे हैं। इसे लेकर किम की सेहत को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। किम जोंग 37 साल के हैं। अब तक वह काफी मोटे नजर आते रहे हैं। लेकिन हालिया तस्वीरों में वह दुबले दिख रहे हैं, इसलिए चर्चा का विषय बन गए हैं।
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन का स्वास्थ्य लंबे समय से प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया में चर्चा का विषय रहा है वह अपनी 12 लाख जवानों वाली सेना व परमाणु मिसाइलों की ओट में रहते हैं, लेकिन ताजा तस्वीरों में वह काफी दुबले दिख रहे हैं।
















