डॉ. मृणालिका ओझा की पुस्तक “कवि लोक निबंध रत्न सम्मान” हेतु चयनित

रायपुर ।। डॉ. मृणालिका ओझा की पुस्तक “लोक साहित्य में जीवन मूल्य” का चयन ‘कवि लोक निबंध रत्न सम्मान’ हेतु किया गया है। ‘कवि लोक साहित्य परिषद्, बिलासपुर’ के अध्यक्ष श्री सुजश कुमार शर्मा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि साहित्य की विभिन्न विधाओं में संस्था द्वारा प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्तर पर पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किया जाता है। वर्ष 2023 हेतु चयनित साहित्यकारों को शीघ्र ही एक गरिमामय कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

पुनरूत्थान प्रकाशन सेवा ट्रस्ट, अहमदाबाद द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक में लोक परंपरा, लोक व्यवहार, लोक कथा, लोक गीतों आदि से संबंधित पच्चीस से ज्यादा निबंध संकलित है, जो न केवल पठनीय है अपितु लोक के रीति-रिवाजों आदि को समझने में सहायक भी है।

Advertisement