डीजल एस्केलेशन भाड़ा न मिलने पर मंगलवार से ट्रेलर वाहन परिवहन बंद

रायगढ़
ट्रांसपोर्टरों और ट्रेलर वाहन मालिकों के बीच चल रहा भाड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब ट्रेलर मालिकों ने मंगलवार से वाहनों के पहिये में ब्रेक लगाने का आह्वान कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि मार्च माह में ट्रांसपोर्ट व वाहन मालिकों के बीच त्रिपक्षीय आपसी समझौते में 1 अप्रैल से भाड़ा तय हो गया था। वही डीजल का रेट बढ?े पर डीजल एस्केलेशन ट्रांसपोर्टरों द्वारा वाहन मालिक को देने का वादा किया गया था परंतु आज लगभग 10 बार डीजल के रेट बढ?े पर भी उनके द्वारा किसी भी प्रकार का डीजल एस्केलेशन वाहन मालिकों को नहीं दिए जाने पर उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि प्रशासन के द्वारा दिए गए निदेर्शों का ट्रांसपोर्ट व्यावसायी पालन नहीं कर रहे हैं। इसलिए अब लगभग 2000 ट्रेलर मालिकों पर परिवारों के ऊपर पोषण का खतरा मंडराने लग गया है। ट्रेलर मालिको ने ज्ञापन के माध्यम से जिला कलेक्टर से आग्रह है किए है कि एक बार पुन: इस विषय पर पहल करते हुए कोई भी समाधान का रास्ता निकालने की कोशिश करें। और हम वाहन मालिक के परिवारों को इस समस्या से निजात दिलवाए। सोमवार तक ट्रांसपोर्टरों द्वारा डीजल एस्केलेशन का भाड़ा 16 जून से नहीं दिया जाता तो पूरे जिले भर के ट्रेलर वाहन मालिक मगलवार से अपने ट्रेलरों का परिचालन बंद कर देंगे।