टाइम्स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे में यूपी की जनता का मूड क्या है। किसकी सरकार बन रही है अखिलेश या योगी आदित्यनाथ। जानिए वोट मीटर क्या कहता है।

टाइम्स नाउ नवभारत के ताजा सर्वे

ताजा सर्वे में यूपी

उत्तर प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी खलबली शुरू हो गई। मंत्रियों, विधायकों और नेताओं का पाला बदलना शुरू हो गया है। योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान, धर्म सिंह सैनी ने बीजेपी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके साथ ही कई ओबीसी समाज से आने वाले कई विधायक भी बीजेपी छोड़कर सपा का दामन थाम लिए। इन्होंने योगी सरकार पर दलित और ओबीसी समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। जनता क्या चाहती है टाइम्स नाउ नवभारत लगातार सर्वे कर रहा है। वोट मीटर ऑन है। हर दिन ये वोट मीटर ऑन रहता है और जनता का मूड किधर है। आज यहां जानिए यूपी की जनता किसे चाहती है योगी, अखिलेश, मायावती या प्रियंका गांधी को। बीजेपी को 219 से 245 सीटें, सपा को 143 से 154 सीटें, बीएसपी को 8 से 14 सीटें, कांग्रेस को 8 से 14 सीटें मिलती नजर आ रही हैं।

आपका पसंदीदा मुख्यमंत्री का चेहरा कौन?

योगी आदित्यनाथ- 49.6%
अखिलेश यादव- 35.7%
मायावती- 10%
प्रियंका गांधी- 3.9%
अन्य- 0.9%

पश्चिमी यूपी में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 54-56
समाजवादी पार्टी+: 37-40
कांग्रेस : 3-4
बीएसपी : 0-1
अन्य : 0

बुंदेलखंड में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 13-14
समाजवादी पार्टी+: 4-5
कांग्रेस : 0-1
बीएसपी : 0-1
अन्य : 0

 रूहेलखंड में किसे कितनी सीट?

बीजेपी +: 30-34
समाजवादी पार्टी+: 17-18
कांग्रेस : 1-2
बीएसपी : 1-2
अन्य : 0

पूर्वांचल में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 49-57
समाजवादी पार्टी+: 40-44
कांग्रेस : 1-2
बीएसपी : 4-5
अन्य : 0

अवध में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 55-63
समाजवादी पार्टी +: 32-33
कांग्रेस : 2-3
बीएसपी : 3-4
अन्य : 0-1

सेंट्रल यूपी में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 18-21
समाजवादी पार्टी+: 13-14
कांग्रेस : 1-2
बीएसपी : 0-1
अन्य : 0

यूपी में किसे कितनी सीट?

बीजेपी+: 219-245
समाजवादी पार्टी+: 143-154
कांग्रेस : 8-14
बीएसपी : 8-14
अन्य : 0-3

यूपी में किसको कितने प्रतिशत वोट?

बीजेपी+: 37.2%
समाजवादी पार्टी+: 35.1%
कांग्रेस : 9.7%
बीएसपी : 12.1%
अन्य : 5.8%

तीन मंत्रियों के पार्टी छोड़ने से BJP को नुकसान होगा?

हां- 67%
नहीं- 12%
कुछ कह नहीं सकते- 21%

मंत्री-विधायकों के BJP छोड़ने से किसे फायदा होगा?

बीजेपी+: 2%
समाजवादी पार्टी+: 71%
बीएसपी : 6%
कांग्रेस : 18%
अन्य : 3%

योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने के फैसले को कैसे देखते हैं?

सही- 57%
गलत- 24%
कुछ कह नहीं सकते- 19%

तीन मंत्रियों के पार्टी छोड़ने से बीजेपी को नुकसान होगा?

नहीं- 12%
हां- 67%
कुछ कह नहीं सकते- 21%

बीजेपी और कांग्रेस में रहा है मुकाबला

उत्तराखंड में 14 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले टाइम्स नाउ नवभारत का एक सर्वे सामने आया है। इस सर्वे में ऱाज्य में बीजेपी को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है।

बीजेपी यहां सत्ता में है और पिछले पांच साल में यहां बीजेपी ने भी तीन-तीन मुख्यमंत्री का चेहरा बदला है। सवाल उठता है कि इसबार उत्तराखंड की जनता क्या सोच रही है। इस बार बीजेपी और कांग्रेस के बीच क्या कांटे की टक्कर है और इस टक्कर के बीच एक तीसरी ताकत आम आदमी पार्टी क्या भूमिका निभाएगी ? इस सियासी दांव पेच के बीच आज हम उत्तराखंड के मन की बात लेकर फिर से आए हैं। हर हफ्ते के सर्वे में इस हफ्ते उत्तराखंड के लोगों का सेंटिमेंट किधर है। लोगों का मन बीजेपी के साथ अब भी है या  कांग्रेस टेकओवर कर रही है।चलिए तो उत्तराखंड में सबसे पहले देखते हैं कि पहाड़ी और मैदानी भाग में आज चुनाव हुए तो वोटर किसके साथ है ?

मैदानी इलाकों में किसे कितनी सीट ?

पार्टी                        सीट
बीजेपी                    27-29
कांग्रेस                      2-4
आम आदमी पार्टी       4-6
अन्य                          0-1
कुल सीट                   36

पहाड़ी इलाका में किसे कितनी सीट ?

पार्टी                        सीट
बीजेपी                    18-22
कांग्रेस                      7-9
आम आदमी पार्टी       3-5
अन्य                         1-2
कुल सीट                   34

उत्तराखंड में किसे कितनी सीट ?

पार्टी                        सीट
बीजेपी                    45-51
कांग्रेस                      9-13
आम आदमी पार्टी       7-11
अन्य                          1-3
कुल सीट                        70

उत्तराखंड में किसको कितने प्रतिशत वोट?

पार्टी                        वोट
बीजेपी                    45.32%
कांग्रेस                    24.61%
आम आदमी पार्टी      18.34%
अन्य                        11.73%

गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है। भाजपा वर्तमान में गोवा में अपने 23 विधायकों के साथ शासन कर रही है क्योंकि चार विधायकों – माइकल लोबो, अलीना सल्दान्हा, कार्लोस अल्मेडा और प्रवीण जांटे – ने पार्टी और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। इस बीच टाइम्स नाउ नवभारत ने एक सर्वे किया है। तो फटाफट आपको हम गोवा में मैंने जो सवाल पूछा है वो आपको दिखा देते हैं

गोवा में किसको कितनी सीट ?

विकल्प                    सीट
बीजेपी                    18-22
कांग्रेस                      5-7
आम आदमी पार्टी       7-10
अन्य                          4-6
कुल सीट                       40

पंजाब में किसकी बन रही है सरकार

पंजाब चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत का सर्वे सामने आया है जिसमें इस हफ्ते भी कोई खास बदलाव नजर नहीं आया है। पंजाब में किसी भी दल को फिलहाल स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है।

जवाब आपको जनता से ही मिलेगा क्योंकि टाइम्स नाउ नवभारत का वोट मीटर ऑन है। हर दिन ये वोट मीटर ऑन रहता है और आपको पब्लिक सेंटिमेंट किधर जा रहा है वो बताता है आज इसमें सबसे पहले बात पंजाब की होगी जहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच  नेक टू नेक फाइट है। कांग्रेस यहां सत्ता बचाने की जुगत में है तो केजरीवाल इस बार  पंजाब को पंजे से आजाद कराने का दांव चल रहे हैं।

पंजाब के लोग क्या सोच रहे हैं टाइम्स नाउ नवभारत और VETO ने सीधे लोगों की राय जानी है । जवाब क्या है..सीधे उसी पर चलते हैं।

पंजाब में किसे कितनी सीट ?

पार्टी                                सीट
कांग्रेस                            44-49
बीजेपी+कैप्टन (पंजाब लोक कांग्रेस)          0-3
अकाली+                            10-13
आम आदमी पार्टी                 55-58
संयुक्त समाज मोर्चा              0-0
अन्य                                  1-2
कुल सीट                            117

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here