भोजपुरी गायिका और अभिनेत्री निशा उपाध्याय अपने भाई की शादी में जमकर कोविड प्रोटोकॉल और नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करती नजर आई। यह विवाह समारोह बिहार के छपरा में दो जुलाई की रात हुआ। दरअसल, बिहार सरकार ने अनलॉक के दौरान भी रात 9 बजे से 5 बजे सुबह तक नाइट कर्फ्यू का आदेश जारी किया हुआ है। पहले नाईट कर्फ्यू और फिर कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के ममले में गायिका निशा उपाध्याय और वाटिका के संचालक समेत 103 लोगों पर एफआईआर की गई है। शादी में भोजपुरी जगत के कई नामी कलाकार शामिल हुए थे। समारोह में रात भर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। भोजपुरी गीतों पर ग्रामीण और बाराती नाच का आनंद लेते रहे। इस दौरान किसी को कोरोना प्रोटोकॉल या नाईट कर्फ्यू का ख्याल ही नहीं रहा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और गड़खा के सीओ के आवेदन पर थाने में एफआईआर की कार्रवाई की गयी। जिले में ऐसी लापरवाही कोरोना को निमंत्रण देने जैसी है। बता दें कि छह जुलाई तक नाईट कर्फ्यू लागू है। सख्ती से सरकारी निर्देश के पालन का भी आदेश है।
RECENT NEWS
अदाणी प्रॉपर्टीज की वैल्यूएशन में 74 प्रतिशत की छलांग, भारत की टॉप-4 रियल एस्टेट...
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। adani properties : अदाणी समूह की रियल एस्टेट कंपनी अदाणी प्रॉपर्टीज ने अपनी वैल्यूएशन में 74 प्रतिशत की शानदार बढ़ोतरी...
भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 561 अंक फिसला,...
मुंबई, 14 जुलाई (आईएएनएस)। bhartiya share bazar : पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के चलते हफ्ते...
लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही...
रायपुर, 14 जुलाई 2026: Students at Vidhansabha Raipur: छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर लोकतंत्र की पाठशाला बन गया, जब...
लोककला की महान साधिका डॉ. तीजन बाई की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाएगी राज्य सरकार...
रायपुर, 14 जुलाई 2026: CM Sai at Dr Tijan Bai Shradhajali Sabha: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी पहुंचे, जहां उन्होंने...
अबूझमाड़ का स्वाद पहुँचा विधानसभा- अरक चावल की महक ने मौजूद मंत्रियों, विधायकों का...
Abhujhmadhs Arak Chaval at Vidhansabha: अरक (अथवा अरवा) चावल बिना उबाले (कच्चे) धान से तैयार किया गया चावल है। यह अपनी प्राकृतिक सुगंध, खिले...















