छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के चुनाव में कांग्रेस का कब्ज़ा… बीरगांव में पूर्ण बहुमत नहीं…. BJP प्रत्याशी रघु चंद्रकार की हार…

रायपुर 

छत्तीसगढ़ में आज नगरीय निकायों के चुनाव उम्मीदवारों के लिए जनादेश का दिन है।सबसे पहले बात करते हैं |  बीरगांव नगर निगम के सभी 40 वार्डों के रिजल्ट सामने आ गए हैं, बीरगांव में किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है लेकिन कांग्रेस के सबसे ज्यादा 19 प्रत्याशी जीते हैं। बीरगांव में 21 पार्षदों की आवश्यकता है, बीजेपी के 10 प्रत्याशियों की जीत हुई है, यहां खास बात यह है कि बीरगांव में 11 निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है जो कि काफी अहम माना जा रहा है।

रिसाली नगर पालिक निगम के कुल 40 वार्डों में 22 पर कांग्रेस,11 भाजपा व 7 निर्दलियों के खाते में गया है। यहां कांग्रेस की स्पष्ट जीत है। वहीं जामुल नगरपालिका में भाजपा ने बाजी मार ली भाजपा को 10,कांग्रेस 5,निर्दलीय 4 व एक वार्ड में जोगी कांग्रेस के प्रत्याशी जीतकर आए हैं।

नगरीय निकाय चुनावों में हुई मतगणना में आज कांग्रेस को नगर पंचायतों में बड़ी जीत हासिल हुई है। प्रदेश के 15 नगरीय निकाय के चुनावों में 6 नगर पंचायतों में चुनाव संपन्न हुए हैं जिसमें से सभी नगर पंचायतों में कांग्रेस से बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है।

पूरा परिणाम देखें –

नगर पंचायत का परिणाम –

  • मारो नगर पंचायत— कांग्रेस 9, भाजपा 5, निर्दलीय 1
  • प्रेम नगर पंचायत— कांग्रेस 11, भाजपा 2, निर्दलीय 2
  • भैरमगढ़ नगर पंचायत — कांग्रेस 12, भाजपा 3 , निर्दलीय 0
  • कोंटा नगर पंचायत— कांग्रेस 14, भाजपा 1, निर्दलीय 0
  • भोपालपट्टनम नगर पंचायत— कांग्रेस 15, भाजपा 0, निर्दलीय 0
  • नरहरपुर नगर पंचायत— कांग्रेस 11, भाजपा 4, निर्दलीय 0

नगर पालिका का परिणाम –

  • नगर पालिका खैरागढ़ — कांग्रेस 10, भाजपा 10 , निर्दलीय 0
  • नगर पालिका जामुल — कांग्रेस 6, भाजपा 10 , निर्दलीय 4
  • नगर पालिका बैकुण्ठपुरकांग्रेस 11, भाजपा 7, निर्दलीय 2
  • नगर पालिका शिवपुर चरचा — कांग्रेस 8, भाजपा 5 , निर्दलीय 2
  • नगर पालिका सारंगढ़ — कांग्रेस 11, भाजपा 3 , निर्दलीय 1

नगर निगम का परिणाम – 

  • बीरगांव नगर निगम CONG-19, BJP- 10, JCCJ- 6 सीट 5 निर्दलीय
  • भिलाई नगर निगम में BJP-1 तो CONG-1 सीट
  • चरोदा नगर निगम में CONG- 21, BJP- 15, निर्दलीय- 4 सीट
  • रिसाली नगर निगम में कांग्रेस-22 , भाजपा-11 , निर्दलीय-7  सीट
  • राजनांदगांव ननि उप चुनाव में वार्ड न 17 में कांग्रेस 212 मतों से आगे