रायपुर ।। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर चरामेति फाउंडेशन द्वारा खो खो पारा स्थित शासकीय अस्पताल में 30 से ज्यादा बच्चों को ‘बेबी किट’ प्रदान की गई। इस अवसर पर नवजात बच्चों की मां दुर्गेश्वरी कश्यप, धरिया सारथी, भावना कुशवाहा, गीता यादव, भारती साहू सहित अस्पताल प्रभारी डॉ. रवि शुक्ला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चरामेति फाउंडेशन की इस पहल की सराहना भी की। राजेन्द्र ओझा ने बताया कि चरामेति फाउंडेशन द्वारा धार्मिक महत्व के ऐसे अवसरों को जन सहयोग से सेवा से भी जोड़ा जाता है। बेबी किट वितरण का यह कार्यक्रम डॉ. मृणालिका ओझा, सत्यनारायण जी अग्रवाल, शंकरलाल जी अग्रवाल, निलेश जैन, सिल्की जैन, जी. पी. अखिलेश, प्रेम नारायण सोलंकी, जी. एस. ओक, वी. के. महालया, घनश्याम सराठे, डी. के. पात्रिकर, लालिमा साहू, संगीता मिश्रा, रौशन बहादुर सिंह, खोमन साहू, श्रद्धा सेंद्रे, हेमिन साहू आदि की उपस्थिति एवं सहयोग से संपन्न हुआ।
RECENT NEWS
वाराणसी में ‘एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन’ में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव
भोपाल, 30 मार्च (आईएएनएस)। cm mohan yadav : मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में ‘मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश सहयोग सम्मेलन’ में...
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अधिसूचना...
कोलकाता, 30 मार्च (आईएएनएस)। west bengal : भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को होने वाले...
IPL 2026 RR vs CSK: वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंदों पर ठोका अर्धशतक, आरआर...
गुवाहाटी, 30 मार्च । IPL 2026 RR vs CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक शतकीय पारी की...
यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय का दावा, ‘असम में बनेगी पार्टी की सरकार’
लखनऊ, 30 मार्च । UP INC said they are winning Aasam :असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने...
एम्स भर्ती अलर्ट : प्रोजेक्ट रिसर्च साइंटिस्ट सहित 12 पदों के लिए जल्दी करें...
दिसपुर, 30 मार्च । AIIMS Job Vacancy 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में से एक, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल...
















