घोषणा पत्र में खैरागढ़ की चहुंमुखी विकास देख भाजपा चारों खाने चित – मोहन मरकाम

रायपुर,

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा के पक्ष में आज वनांचल क्षेत्र साल्हेवारा के नचनिया, भाजी डोंगरी, पोड़ी, लालपुर, सराईपतेरा, साल्हेवारा, खादी, आमगांव, जामगांव, देवपुराघाट, सहसपुर, गोपालटोला, बांसाबीरा, बांधाटोला, रेंगाखार, समनापुर, ढोलपिट्टा, गोलाडीह में जनसंपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। प्रचार अभियान में उनके साथ कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा भी उपस्थित थी।

जनसंपर्क के दौरान प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा ने 15 साल प्रदेश में राज किया न खैरागढ़ को जिला बनाया न साल्हेवारा, जालबांधा को तहसील बनाया। भाजपा ने सिर्फ धोखा दिया। हमारे घोषणा पत्र में खैरागढ़, छुईखदान, गंडई को जिला बनाने के साथ क्षेत्र के समग्र विकास की कार्ययोजना जिसमें खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के सिंचाई परियोजना, स्वास्थ सुविधा, संस्कृति को सुरक्षित रखने सहित अनेक जनहितकारी कार्ययोजना है जिससे जनता प्रसन्न है और 15 साल बेसुध राज करने वाली भाजपा हताश होकर बेतुके बोल बोल रही है लेकिन खैरागढ़ की जनता भाजपा की चाल चरित्र चेहरा को भली-भांति जान चुकी है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार बिना पक्षपात के जनहित के कार्य जैसे करोड़ों का सिद्ध बाबा जलाशय साल्हेवारा साल्हेटेकरी सड़क सहसपुर रेंगाखार मार्ग सहित करोड़ों की शुद्ध पानी हेतु पेयजल योजना की सौगात कांग्रेस सरकार ने दी है। भाजपा तो धान का बोनस भी किसानो को देने में कोताही करती थी। किसानों के आत्महत्या को मजाक बना कर सिर्फ़ किसानो को ठगने का काम भाजपा करती है। 15 वर्षीय कुशाशन मुक्त छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस के राज में जहां कर्मचारी, किसान, मजदूर, महिला समूह सभी के हित के लिए काम हो रहे ह। सरकार की योजनाओं को देश ही नहीं विश्व में भी सराहा जा रहा है यह हमारी सरकार की उपलब्धि है। अब हमें छत्तीसगढ़ विधानसभा में 71 का आंकड़ा करने कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करनी है और विकास की जो कल्पना है उसे पूरी करनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here