ग्लेन मैक्सवेल ऑरेंज कैप की दौड़ में टॉप-3 में शामिल हुए, हर्षल पटेल पर्पल कैप दौड़ में सबसे आगे

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को करीबी मुकाबले में एक रन से हराया। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल ने 20 गेंद पर 25 रनों की पारी खेली और इसके साथ ही वह ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए। एबी डिविलियर्स ने नॉटआउट 75 रन बनाए, लेकिन वह फिलहाल टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट से बाहर हैं। शिखर धवन टॉप पर बने हुए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज ने आरसीबी के खिलाफ महज छह रन बनाए, लेकिन फिलहाल टॉप पर बने हुए हैं।

आईपीएल 2021 में अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
रैंक     खिलाड़ी का नाम     टीम     रन
1     शिखर धवन     दिल्ली कैपिटल्स     265
2     केएल राहुल     पंजाब किंग्स     240
3     ग्लेन मैक्सवेल     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर     223
4     फैफ डु प्लेसी     चेन्नई सुपरकिंग्स     214
5     जॉनी बेयरेस्टो     सनराइजर्स हैदराबाद     211

पर्पल कैप के दावेदारों की बात करें तो आरसीबी के हर्षल पटेल इस मामले में टॉप पर बने हुए हैं। हर्षल पटेल का इस टूर्नामेंट में अभी तक प्रदर्शन शानदार रहा है।

आईपीएल 2021 में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 5 गेंदबाज
रैंक     खिलाड़ी का नाम     टीम     विकेट
1     हर्षल पटेल     रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर     17
2     आवेश खान     दिल्ली कैपिटल्स     12
3     राहुल चाहर     मुंबई इंडियंस     9
4     क्रिस मौरिस     राजस्थान रॉयल्स     9
5     दीपक चाहर     चेन्नई सुपरकिंग्स     8

आवेश खान ने आरसीबी के खिलाफ एक विकेट लिया, वहीं आरसीबी के हर्षल पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। हर्षल पटेल कुल 17 विकेट के साथ पर्पल कैप की दौड़ में सबसे आगे बने हुए हैं, वहीं दूसरे नंबर पर कुल 12 विकेट के साथ आवेश खान हैं। नंबर तीन पर मुंबई इंडियंस के राहुल चाहर हैं, जो इस टूर्नामेंट में अभी तक कुल 9 विकेट ले चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here