नागौर
राजस्थान के नागौर जिले से मंगलवार (31 अगस्त) की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक क्रूजर और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों हादसे की जानकारी पुलिस को दी और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।















