कृष्ण जन्माष्टमी में घर को सजाएं आम, कदम,और केले के पत्तों 

धर्म-कर्म 

हर वर्ष जन्माष्टमी पर पूजा पाठ के साथ आपको अपना घर भी सजाना होता हैं। भगवान विष्णु के अवतार भगवान श्री कृष्ण को माना जाता है। कृष्ण जी के अंदर जितने गुण है वो सभी भगवान विष्णु से प्राप्त हुए हैं। फिर वो चाहे श्री कृष्ण की मंद मुस्कान हो या उनका चंचल और नटखट मन वह सभी के प्रिय हैं। जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण की पूजा और व्रत के साथ आपको घर पर सजावट भी करनी होती है। इस सजावट का भी एक अलग महत्व होता है। पूजा घर को विशेष तरह से सजाया जाता है और फिर भगवान कृष्ण की पूजा की जाती है।

भगवान श्री कृष्ण का झूला मोर पंख और मोतियों से सजाएं

मोर पंख का भगवान श्री कृष्ण के जीवन में एक अलग महत्व रहा है। भगवान श्री कृष्ण के सिर पर हमेशा से मोर पंख सुशोभित रहता है इसलिए आपको भगवान का झूला मोर पंख से सजाना चाहिए। आप रंगीन पताकाओं से भी झूला सजा सकते हैं। इसके साथ मोतियों को आप झूले पर सजा सकते हैं।

पूजा घर में दही हांडी और बांसुरी सजाएं 

भगवान श्री कृष्ण को दही हमेशा से पसंद है इसलिए आप इस जन्माष्टमी सुंदर सी दही हांडी बना सकते हैं। आप हांडी को पेंट भी कर सकते हैं और उस पर लेस या मोती लगा सकते हैं। भगवान कृष्ण को बांसुरी बजाना भी बहुत पसंद है ऐसे में आप रंगीन मोतियों से बांसुरी सजा सकते हैं।

घर को सजाएं आम, कदम,और केले के पत्तों

आप अपना घर या पूजा घर को आम, कदम और केले के पत्तों  से भी सजा सकते हैं। आप रंगीन पताकाओं का यूज करके अलग-अलग डिजाइन बना कर भी अपना घर सजा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here