सालों बाद भी अगर पौराणिक धारावाहिकों की बात हो तो जुंबा पर रामांनद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत का ही नाम आता है। इन सीरियल्स ने खूब लोकप्रियता हासिल की। साथ ही इन सीरियल्स में काम करने वाले कलाकारों को भी खूब पहचान मिली। वहीं कोरोनावायरस की वजह से इन धारावाहिकों फिर से टेलिकास्ट किया गया था। जिसे देख सबकी यादें वापस से ताजा हो गई थीं। महाभारत के कई कलाकारों आज भी प्रसिद्ध हैं। वहीं कुछ गुमनामी की दुनिया में खो चुके हैं। जिनमें से एक नाम है नाजनीन का। नाजनीन ने महाभारत में पांडव पुत्रों की मां कुंती का रोल निभाया। चलिए आपको बतातें हैं कि कहां गुम हो गईं नाजनीन। बीआर चोपड़ा की महाभारत की कुंती उर्फ नाजनीन मुस्लिम घराने से ताल्लुक रखती हैं। नाजनीन एक्ट्रेस नीतू सिंह की भी काफी अच्छी दोस्त थीं। दोनों ही स्कूल में साथ पढ़ा करती थीं। बताया जाता है कि नीतू के घर नाजनीन का खूब आना-जाना लगा रहता था। साल 1972 में नाजनीन के हाथ पहली फिल्म लगी। फिल्म सारेगामापा से नाजनीन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। यहां से नाजनीन का फिल्मी सफर शुरू हो गया। जिसके बाद उन्होंने कोरा कागज, चलते-चलते जैसी फिल्मों में काम किया। कुछ समय बाद ही नाजनीन को बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया और उन्होंने टीवी की ओर जाने का फैसला लिया। बताया जाता है कि बीआर चोपड़ा की महाभारत में सेलेक्ट होना कोई आसान बात नहीं थी। कलाकारों को कई आॅडिशन और टेस्ट राउंड से गुजरना पड़ा था। नाजनीन भी आॅडिशन दिया और वो कुंती के रोल के लिए फाइनल हो गईं। इस किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। नाजनीन ने कुंती के रोल को करने से बिकनी पहनकर इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था। ये 80 के दशक की बात है। दरअसल, नाजनीन ने फिल्म चलते चलते में जया बच्चन की बहन का रोल निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई। साथ ही इसी फिल्म में नाजनीन के बिकनी सीन ने सनसनी फैला दी थी। बताया जाता है कि नाजनीन ने टीवी के बाद बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया और महज 22 साल की उम्र में ही उनका एक्टिंग करियर थम गया। महाभारत की कुंती नाजनीन का एक्टिंग करियर बेहद ही छोटा रहा। आज वो कहां हैं और कहां किसी को नहीं पता। यहां तक उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी किसी को कोई जानकारी नहीं है। साथ ही ये बात भी कोई नहीं जानता है कि वो जिंदा हैं भी या नहीं।
RECENT NEWS
चाय बागान श्रमिकों की पहली तीर्थयात्रा, अयोध्या में करेंगे श्रीराम के दर्शन
अयोध्या, 4 अप्रैल 2026। Tea Farmers going to Ayodhya Darshan: असम के चाय बागानों में वर्षों से कार्यरत श्रमिकों की दुनिया अब बागानों की...
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, युवक हेरोइन के साथ...
बद्दी, 4 अप्रैल 2026 । Big Action by Himanchal Police: हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते...
मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने 13.22 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
रायपुर: Minister Laxmi Rajwade inaugrated Development Works: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...
सीएम ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, कहा ‘अगर वोटर लिस्ट में घुसपैठिए, तो...
नई दिल्ली: 4 अप्रैल (आईएएनएस)। CM mamata banarji : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों को लेकर अब सरगर्मी बढ़ती जा रही है। मालदा हिंसा को लेकर...
मोरक्कन सिंगर संग ‘बेजाफ’ में बिखेरेंगी जलवा, इस दिन आएगा टीजर
मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। moroccan singer : कहते हैं कि कला की कोई सीमा नहीं होती है और इस बात को अभिनेत्री शहनाज गिल...
















