टीवी एक्ट्रेस किश्वर मर्चेंट अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर चर्चा में रहती हैं। फिल्मों और सीरियल्स में एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब पसंद किया जाता है। हाल ही में किश्वर ने फिल्मों में काम करने को लेकर बड़ा खुलासा किया है, जिसे लेकर वो चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में किश्वर मर्चेंट ने अपने नए इंटरव्यू में बताया कि वह कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं। वह एक बड़े स्टार और बड़े प्रोड्यूसर के साथ काम करने वाली थीं, लेकिन कास्टिंग काउच की वजह से उन्हें फिल्म को छोड़ना पड़ा। कास्टिंग काउच पर किश्वर ने कहा कि यह मेरे साथ एक बार हुआ है। यह तब हुआ जब मैं एक मीटिंग के लिए गई थी। मेरी मां उस समय मेरे साथ थीं। मुझे कहा गया कि मुझे हीरो के साथ रात बितानी पड़ेगी। मैंने पूरे अदब से उस आॅफर को मना करा और हम वापस आ गए थे। मैं यह नहीं कहूंगी कि यह बहुत होता है या यह नॉर्मल बात है। इंडस्ट्री बदनाम है लेकिन हर इंडस्ट्री में यह चीज होती है। किश्वर ने आगे कहा कि वह किसी हीरो और प्रोड्यूसर का नाम नहीं बताएंगी लेकिन जान लीजिए कि वह बड़े नाम थे। मेरा फोकस अपने काम पर पर था। मैंने टीवी की तरफ ज्यादा दिलचस्पी रखती थी। मुझे बहुत बढ़िया और ज्यादा काम मिलता चला गया। आज मेरा करियर जैसा है उससे मैं बहुत खुश हूं। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी मां उनके पीछे बच्चे को लेकर पड़ी हुई थी। मेरी मां चाहती थी कि मेरा भी बच्चा हो। मेरे कंसीव करने से एक हफ्ते पहले ही उन्होंने मुझे अपने एग्स फ्रीज करने के लिए कहा था। काम पर लौटने को लेकर उन्होंने कहा कि मैं एक साल में वापसी लूंगी। मेरे पास घर पर अच्छी हेल्प है। अगर रोल बहुत बढ़िया हुआ तो हो सकता है मैं जल्दी वापस आ जाऊं। देखते हैं क्या होता है। बता दें, किश्वर मर्चेंट फिल्मों के अलावा ‘भेजा फ्राई 2’ और ‘हम तुम और शबाना’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
RECENT NEWS
गणेश विसर्जन रायपुर में 25 सितंबर, 27 को निकलेगी झांकी; 43 अस्थायी कुंडों में...
रायपुर, 24 सितम्बर, हिन्द मित्र । ganesh visarjan raipur : रायपुर में गणेश विसर्जन और झांकियों को लेकर प्रशासन-पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली...
एनएमडीसी बचेली की पहल, 12 ग्राम पंचायतों को टेंट, एलईडी टीवी और साउंड सिस्टम...
बचेली 24 सितम्बर । nmdc bacheli : एनएमडीसी बचेली ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा...
संघर्ष से कक्षाओं तक: कैसे आस्था गुरुकुल दंतेवाड़ा में जीवन का पुनर्निर्माण कर रहा...
दंतेवाड़ा: 23 सितम्बर: Aastha Gurukul Dantewada: एक ऐसा क्षेत्र जो दशकों की हिंसा और विघटन से गुज़रा है, जवांगा का एजुकेशन सिटी में एक...
अटारी स्थित बॉटनिकल गार्डन का होगा पुनर्विकास; पर्यटकों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं और नए...
रायपुर, 23 सितम्बर: Atari Botanical Garden ka hoga Punarvikas: छत्तीसगढ़ सरकार राज्य की प्राकृतिक धरोहरों को संवारने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य...
उप मुख्यमंत्री ने किया निःशुल्क विशाल दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ
रायपुर, 23 सितंबर: Nihshulk Vishal Divyang Upkaran Vitran Shivir: जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी...













