कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान, सीएम बघेल ने वोटिंग के प्रति मतदाताओं के उत्साह को सराहा

रायपुर ll छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण के 20 सीटों पर मतदान जारी है। सुबह से ही मतदाता अपने मतों का प्रयोग करने मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें लगा कर खड़े हैं। साथ ही हर क्षेत्र के प्रत्याशी अपने अपने वोटिंग सेंटर में जाकर किये मतदान l प्रत्याशियों ने भी मतदान की नियमों का पालन किया और जन्ता के संग लाइन में लगकर अपनी बारी आने पर किया मतदान l 20 सीटों पर इनके संग बाकी प्रत्याशियों ने किया मतदान l

मतदाताओं में गजब का उत्साह देख रहा हूं –  सीएम भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि आज प्रथम चरण का चुनाव है। सुबह से ही प्रदेश के मतदाताओं में गजब का उत्साह देख रहा हूं। लोकतंत्र के इस महायज्ञ में आपकी वोट रूपी आहुति प्रदेश में फिर से “भरोसे की सरकार” सुनिश्चित कर रही है। आप सब अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूती दें।

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने डाला वोट, कहा भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ इस बार छत्तीसगढ़ में बनाएगी सरकार
पूर्व सीएम और बीजेपी नेता रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए वोट डालने से पहले अपने आवास पर पूजा अर्चना की। बीजेपी नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि भाजपा पहले चरण में कम से कम 14 सीटें जीत रही है। दोनों चरण अच्छे होंगे। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ इस बार छत्तीसगढ़ में सरकार बनाएगी।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने किया मतदान

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और चित्रकोट विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक बैज ने अपने गांव गढ़िया में परिवार के साथ मतदान किया।

भाजपा प्रत्याशी विक्रम देव ने डाला वोट
कांकेर के अंतागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विक्रम देव उसेंडी ने मतदान किया। अपने गृह गांव बोंदानार में उन्होंने मतदान किया।
भाजपा कबीरधाम प्रत्याशी ने किया मतदान

कबीरधाम की कवर्धा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा मतदान करने पहुंचे। उन्होंने लोगों से मतदान की अपील की। इसके बाद उन्होंने सेल्फी प्वॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई।

कांग्रेस कबीरधाम प्रत्याशी ने ने लाइन में लगकर मतदान किया

कबीरधाम की पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ (नीलू) चंद्रवंशी ने लाइन में लगकर मतदान किया।

कांग्रेस प्रत्याशी ने डाला वोट

कोंटा विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी और मंत्री कवासी लखमा ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। कोंटा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सोयम मुक्का ने भी मतदान किया।

कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा ने किया मत का प्रयोग

दंतेवाड़ा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी छविंद्र कर्मा ने मतदान किया।

खैरागढ़ विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने मतदान किया

राजनांदगांव की खैरागढ़ विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी विक्रांत सिंह ने मतदान किया। विक्रांत सिंह खैरागढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी हैं। खैरागढ़ विधानसभा सीट के अपने गांव सहसपुर में उन्होंने मतदान किया। वहीं खैरागढ़ विधानसभा सीट से ही कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने परिवार के साथ मतदान किया। यशोदा वर्मा खैरागढ़ विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी है। खैरागढ़ विधानसभा सीट के अपने गांव देवारीभाट में उन्होंने मतदान किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here