आलिया भट्ट ने पिंक बिकिनी में शेयर की तस्वीर, समंदर किनारे करती दिखीं एंजॉय

 मुंबई. 

बॉलीवुड में आलिया भट्ट के कई करीबी दोस्त हैं। इन्हीं में से एक हैं आकांक्षा रंजन कपूर। दोनों बचपन की दोस्त हैं। वेकेशन से लेकर पार्टीज तक में उन्हें साथ स्पॉट किया जाता है। आलिया ने अपनी खास दोस्त के जन्मदिन पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों समंदर किनारे हैं और पोज दे रही हैं।

जन्मदिन की बधाई

जैसा कि फोटो में देखा जा सकता है आलिया पिंक कलर की बिकिनी में हैं, जबकि आकांक्षा ने ब्लू स्विमसूट पहना है। आलिया ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे मेरी दुनिया।‘

मालदीव वेकेशन की तस्वीर

यह फोटो दरअसल मालदीव वेकेशन की है। इस साल फरवरी में आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर और अनुष्का रंजन कपूर के साथ मालदीव गई थीं।  आलिया ने उस वक्त भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

मालदीव वेकेशन की तस्वीर

यह फोटो दरअसल मालदीव वेकेशन की है। इस साल फरवरी में आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट, आकांक्षा रंजन कपूर और अनुष्का रंजन कपूर के साथ मालदीव गई थीं।  आलिया ने उस वक्त भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं।

आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया की आने वाली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ है। इसमें उनके अपोजिट रणबीर कपूर हैं। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। इसके अलावा उन्होंने कुछ समय पहले संजय लीला भंसाली की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग खत्म की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here