आत्मसमर्पित 11 नक्सलियों के लिए 30 लाख स्वीकृत

कांकेर
कलेक्टरचन्दन कुमार द्वारा जिले के 11 आत्मसमर्पित नक्सलियों के लिए उनके पद के अनुसार शासन द्वारा घोषित ईनाम राशि 30 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है।

कलेक्टर द्वारा चमरू उर्फ रामसिंह सलाम पिता सरऊ सलाम, उम्र 25 वर्ष साकिन हुच्चाड़ी थाना आमाबेड़ा के लिए 03 लाख रुपए, मुकेश्वरी नुरेटी पति चमरू सलाम उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मलमेटा थाना ताड़ोकी के लिए 03 लाख रुपए, राजू पद्दा पिता चैतराम पद्दा उम्र 20 वर्ष साकिन आदनार थाना कोयलीबेड़ा के लिए 01 लाख रुपए, सुरेखा उर्फ शोभी आॅचला पिता मंगल सिंह आॅचल उम्र 19 वर्ष साकिन हांकेर थाना पखांजूर के लिए 01 लाख रुपए, मिलाप उर्फ नीलाप उसेण्डी पितामंडल उसेण्डी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मरदा थाना कोयलीबेड़ा तहसील पखांजूर के लिए 07 लाख 50 हजार रुपए, मनकी ध्रुवा उर्फ सुरेखा उर्फ रेखा पिता आयतू राम ध्रुवा ग्राम मन्हाकाल सनतरई पारा थाना सिकसोड़ के लिए 02 लाख 50 हजार रुपए, जागेश्वर कोमरा उर्फ प्रमोद पिता बैजनाथ उम्र 22 वर्ष निवासी मलमेटा थाना अंतागढ़ के लिए 01 लाख 50 हजार रुपए, रामसिंह मरार्पी उर्फ राजेश मरार्पी पिता रैय सिंह उम्र 23 वर्ष ग्राम तेलंगा, गुडरापारा थाना आमाबेड़ा के लिए 01 लाख 50 हजार रुपए, बिसलाल उर्फ सुकसदेव हिड़कों पिता दूगूर्राम हिड़को उम्र 28 वर्ष साकिन मसपुर थाना ताड़ोकी के लिए 03 लाख रुपए, मानको उर्फ देवकी दुग्गा पिता स्व. श्याम लाल, पति स्व. विनोद सलाम उम्र 20 वर्ष साकिन केसोकोड़ी (मिचेर्पारा) थाना कोयलीबेड़ा के लिए 01 लाख रुपए और लच्छू मरकाम उर्फ कमलेश उम्र 42 वर्ष साकिन मनकेली के लिए 05 लाख रुपए स्वीकृत किया गया है। उक्त स्वीकृत राशि के भुगतान हेतु चेक तैयार कर पुलिस अधीक्षक, कांकेर को प्रेषित किया जायेगा, जो नियमानुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों को भुगतान सुनिश्चित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here