रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से राजभवन में डॉ. आर.के. प्रजापति और शोध छात्रा सुश्री चंद्रशिखा पटेल ने मुलाकात कर तेंदूफल का जूस भेंट स्वरूप प्रदान किया। राज्यपाल ने कहा कि तेंदूपत्ता से रोजगार की प्राप्ति होती है। अब तेंदूफल के जूस से भी उनकी आय होने की संभावना बढ़ जाएगी। इस जूस को पेटेन्ट कराने के लिए आवेदन करें। साथ ही ट्राईफेड को इस उत्पाद के प्रोत्साहन तथा अच्छा बाजार उपलब्ध कराने के लिए आग्रह किया जाएगा। इससे आदिवासियों को रोजगार भी प्राप्त होगा और वे सशक्त होंगे। सुश्री चंद्रशिखा ने बताया कि तेंदूफल जंगल में रह जाता है। पेड़ से गिरने के पश्चात आदिवासी इसे 3 से 4 रूपए किलो में बेच देते है। अच्छा बाजार नहीं मिलने के कारण यह सड़ जाता है। उनके द्वारा 10 ट्रिटमेन्ट के साथ आर.टी.एस और 10 ट्रिटमेंट के साथ नेक्टर बनाने के लिए उपयुक्त रेसिपी का निर्माण लगभग 03 माह के अथक परिश्रम से सफल किया गया है। अब यह तकनीक विकसित हो गई है। इस तेंदूफल के जूस में विटामिन ए,ई,डी तथा शर्करा पाई जाती है। यह पौष्टिक होने के साथ-साथ गठिया, जोड़ों को दर्द में सहायक होता है।
RECENT NEWS
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी प्रेम और संस्कृति से जुड़े रहने का पर्व : उप मुख्यमंत्री साव
रायपुर, 4 सितम्बर: Shrikrishna Janmashtami Prem aur sanskriti ka parv: उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मानस मंच लोरमी में सर्व यादव समाज एवं यदुवंशी...
टेक्सटाइल सेक्टर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएं, केंद्र करेगा हरसंभव सहयोग
रायपुर, 4 सितंबर: Textile sector me chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात कर...
स्लीपर बस में गैंगरेप एनसीडब्ल्यू ने दिल्ली पुलिस से एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट...
नई दिल्ली, 3 सितंबर (आईएएनएस)। sleeper bus : एनसीडब्ल्यू ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित...
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को बंद रहेंगी प्रदेश की सभी मदिरा दुकानें
रायपुर, 3 सितंबर । shrikrishna janmashtami : राज्य शासन ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 4 सितंबर शुक्रवार को संपूर्ण छत्तीसगढ़ में ‘शुष्क दिवस’...
रायपुर-दुर्ग सेक्शन में 06 से 12 सितंबर तक 11 मेमू पैसेंजर का ‘C’ एवं...
रायपुर; 3 सितम्बर । raipur durg section : संरक्षा एवं आवश्यक अधोसंरचना कार्यों को ध्यान में रखते हुए रायपुर रेल मंडल के रायपुर-दुर्ग सेक्शन...
















