व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन को दी धमकी, बोले- पश्चिमी देशों से हाथ मिलाया तो खत्म हो जाएगा कीव

नई दिल्ली,

रूस के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन को धमकी दी है कि अगर इसी तरह वह दुनियाभर के देशों को लामबंद करके रूस पर प्रतिबंध लगवाता रहा तो कीव का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की तरफ से मारियुपोल में भी सीजफायर तोड़ा गया है। बता दें कि रूस ने यूक्रेन के दो शहरों में कल सीजफायर घोषित किया था जिससे कि यहां से आम नागरिक निकल सकें।

हथियार उठाने को तैयार हैं यूक्रेनी

बता दें कि 10 दिन से लगातार जारी युद्ध और रूस के तेज हमलों के बीच अब तक 14 लाख से ज्यादा यूक्रेनी लोग देश छोड़ चुके हैं। रात के समय रूस की सेनाओं ने भी मारियुपोल में जमकर बमबारी की। इसमें बहुत सारे लोगों की जान चली गई। वहीं यूक्रेन में लोग आर्मी जॉइन करने के लिए तैयार हो गए हैं। 18 साल से 60 साल तक के लोग रूस के खिलाफ हथियार उठाने को तैयार हैं।

पुतिन यूक्रेन को बता रहे युद्ध का जिम्मेदार

रूस का कहना है कि इस युद्ध के लिए यूक्रेन का नेतृत्व जिम्मेदार है। उन्होंने कहा, अगर जेलेंस्की इसी तरह का काम करते रहे तो यूक्रेन के अस्तित्व के लिए संकट खड़ा हो जाएगा। इसके लिए  पूरी तरह से जिम्मेदार यूक्रेन की सरकार होगी। पुतिन ने पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर कहा कि इस तरह के सैंक्शन से ये देश युद्ध की घोषणा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here