लोक संस्कृति महिला होली मिलन समारोह

राजस्थान,
परशुराम पार्क, सेक्टर-2, भिवाड़ी (राज.) में दिनांक16/3/2022 को लोक संस्कृति (NGO) के बैनर तले महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चित्रा शर्मा जी रहीं। सम्पूर्ण आयोजन की सूत्रधार, लोक संस्कृति की सह-संस्थापिका व बीजेपी महिला मोर्चा भिवाड़ी मंडल की संयोजिका नीलम ठाकुर जी का सम्मान  पुष्पा शर्मा व उनकी महिला टीम के द्वारा किया गया, आयोजन में प्रीति वार्ष्णेय, संतोष गुप्ता, मंजू तिवारी, चंपा बिष्ट, नवनीत, मोनिका मिश्रा, आरती, संजना, कुसुम लता, राजेश देवी एवं  मीनू आदि बहनें उपस्थित रहीं।
सभी ने होली के इस पावन त्यौहार पर एक दूसरे के गुलाल लगाकर नृत्य का आनंद लिया एवं मिष्ठान वितरण किया।
लोक संस्कृति की राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सुश्री गीतिका पटेल जी ने बताया कि संस्था साहित्य कला संस्कृति शिक्षा खेल एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरन्तर कार्य कर रही है। इसलिए अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए इस तरह के आयोजन आगे भी होते रहेंगे। लोक संस्कृति के संस्थापक अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा जी ने सभी से संस्था के साथ मिलकर कार्य करने हेतु निवेदन किया एवं सभी का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here