जयका ऑटोमोबाइल्स राष्ट्रीय स्तर पर FADA Awards 2024 से सम्मानित

Fada Awards

रायपुरः टाटा मोटर्स कॉमर्शियल वाहनों की छत्तीसगढ़ की सबसे पुरानी डीलरशिप “जयका ऑटोमोबाइल्स एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड” के लिए वर्ष 2024 शानदार साबित हो रहा है। जयका ग्रुप जहां इस साल अपनी स्थापना के 70 वर्ष हर्षोल्लास से मना रहा है वही इस वर्ष जायका ग्रुप में अवॉर्ड पाने का सिलसिला जारी है।

इसी कड़ी में 14 जून 2024 को मुंबई में FADA का ” FADA Awards 2024 for Dealership Excellence” समारोह में जयका ऑटोमोबाइल्स एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड को मीडियम एंड हैवी कमर्शियल व्हीकल कैटिगरी में राष्ट्रीय स्तर पर “एक्सीलेंस अवॉर्ड से निरंतर दूसरे वर्ष सम्मानित किया गया।

अरबाज़ खान के हाथों जायका ऑटोमोबाइल FADA Award से सम्मानित 

फाडा के अध्यक्ष मनीषराज सिंघानिया की उपस्थिति में जयका ऑटोमोबाइल्स के सुशील त्रिपाठी (सीनियर जी.एम. सेल्स) तथा शिवनाथ हुंडई के राहुल खरे (सीनियर जी.एम. सेल्स) ने बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अरबाज़ खान के हाथ से ये अवार्ड प्राप्त किए।

Read More:Jaika Automobiles : जायका ऑटोमोबाइल्स की 3एस सुविधाओं के साथ भनपुरी शाखा शुरू

जयका ग्रुप के प्रबंध निदेशक रोहित काले ने पुरस्कार के लिए जयका ग्रुप के सभी कर्मचारियों को बधाई दी एवं जयका ग्रुप से जुड़े सभी ग्राहकों एवं व्यक्तियों को धन्यवाद दिया जो 70 वर्षों से निरंतर उनके साथ हैं, तथा भविष्य में भी निरंतर गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने का विश्वास जताया।