UP पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पहले दिन नोएडा में किया प्रचार

लखनऊ,

यूपी में चुनावी दौर शुरू हो चुका है। उत्तरप्रदेश में 10 फरवरी को पहले फेज के लिए वोटिंग होगी। ऐसे में सभी दल के नेता चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। सभी दलों ने अपने दिग्गज नेताओं को प्रचार के लिए मैदान पर उतार दिया है।

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल नोएडा पहुंचकर रविवार सुबह कांग्रेस की कैंडिडेट पंखुड़ी पाठक के साथ डोर टू डोर कैंपेन किया। उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर पंखुड़ी पाठक को वोट देने की अपील की। साथ ही लोगों को यूपी के लिए किए गए वादों की भी जानकारी दी।

कांग्रेस ने नोएडा विधानसभा सीट से पंखुड़ी पाठक को टिकट है। दिल्ली विश्वविद्यालय से छात्र राजनीति से सक्रिय पंखुड़ी कभी सपा मुखिया अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव की करीबी रह चुकी हैं। पंखुडी ने कुछ विवादों के चलते समाजवादी पार्टी को छोड़ दिया था और कुछ समय बाद कांग्रेस की सदस्यता ले ली थी।