UP की सियासत में सुपर संडे, आमने-सामने होंगे योगी, अखिलेश और प्रियंका

लखनऊ,

आज उत्तर प्रदेश की सियासत में सुपर संडे है। सीएम योगी आज अयोध्या जाएंगे। सीएम वहां भगवान रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे। इसके बाद 3 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। इसके अलावा अखिलेश यादव हरदोई जाएंगे। अखिलेश यादव समाजवादी रथ यात्रा लेकर हरदोई पहुंचेंगे।

सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। वहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रतिज्ञा रैली करेंगी। वहां प्रियंका गांधी चंपा देवी पार्क में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी। प्रतिज्ञा रैली में 3 लाख लोगों का अनुमान जताया जा रहा है।

सीएम योगी करेंगे रामलला-हनुमान का दर्शन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 9 बजे विधान सभा से राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मार्च पास्ट परेड को फ्लैग ऑफ करेंगे और इसके बाद सीएम योगी अयोध्या जाएंगे. वहां सीएम योगी रामलला और हनुमानगढ़ी में भगवान के दर्शन के बाद 3 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों का जायजा लेंगे.

प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा रैली
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज गोरखपुर पहुंचेंगी, जहां  प्रतिज्ञा रैली का कार्यक्रम आयोजित है. प्रियंका गांधी करीब 12 बजे गोरखपुर पहुंचेंगी और वहां  चंपा देवी पार्क में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करेंगी. प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली में 3 लाख लोगों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है

समाजवादी विजय यात्रा निकालेंगे सपा सुप्रीमो
समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव आज अखिलेश यादव आज सुबह 11 बजे लखनऊ से हरदोई के लिए रवाना होंगे. हरदोई में अखिलेश यादव समाजवादी विजय यात्रा निकालेंगे. अखिलेश यादव हरदोई में समाजवादी विजय रथ लेकर जाएंगे और लोगों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा अखिलेश यादव आज सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे.

ओवैसी और जयंत चौधरी का ये है कार्यक्रम

इन तीनों नेताओं के कार्यक्रम के अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 (UP assembly election 2022) से पहले आज आरएलडी (RLD) के अध्यक्ष जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे. तो वहीं, आज एआईएमआईएम (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) आज सहारनपुर का दौरा करेंगे. असदुद्दीन ओवैसी दोपहर 1 बजे सहारनपुर पहुंचेंगे, जिसके बाद वो एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

लाइव अपेडट्स:

– सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरदार पटेल को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

-रैली में प्रियंका के अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी रैली को करेंगे संबोधित।

-अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गोरखपुर में प्रियंका गांधी की ऐतिहासिक रैली होगी। गरीबों, मजलूमो की हक की लड़ाई और न्याय दिलाने के लिए प्रियंका सबसे मुखर होकर लड़ रही हैं।