Truism Board in Third List : निगम मंडल की तीसरी सूची जारी 21 नेताओं के नाम , पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव बनाये गए,

रायपुर

छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल और आयोगों में राजनीतिक नियुक्तियों की (Third list) तीसरी जारी कर दी है। जिसमें पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव बिलासपुर बनाये गए हैं वहीं बालम चक्रधारी माटी कला बोर्ड के अध्यक्षWhatsApp Image 2021 07 16 at 9.25.38 PM 1 होंगे। इस सूची में कांग्रेस के 21 नेताओं के नाम हैं |
पर्यटन मंडल में श्रीमती चितरेखा साहू रायपुर उपाध्यक्ष,नरेश ठाकुर कांकेर,निखिल द्विेदी राजनांदगांव सदस्य होंगे। माटी कला बोर्ड में सोनूराम नाग पुनीता प्रजापति,कुलवंत प्रजापति,कृष्णा चक्रधारी,खिलावन चक्रधारी सदस्य होंगे। क्रेडा में कन्हैया अग्रवाल कवर्धा और विजय साहू दुर्ग सदस्य नामित किए गए हैं। मछुआ कल्याण बोर्ड में राजेन्द्र ढीपर उपाध्यक्ष,सदस्य के रूप में दिनेश फूटान,देव कुंवर निषाद,आरएन आदित्य,अमरीका निषाद,प्रभु मल्लाह,विजय ढीमर नामित किए गए हैं। राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य के रूप में दुर्ग के आर एन वर्मा को मनोनीत किया गया है।