भोपाल; 6 सितम्बर । singhast 2028-ujjain past experience : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि “सिंहस्थ 2028 एक प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन है। इसे श्रद्धालुओं की दृष्टि से सुविधाजनक, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
दो सिंहस्थ पदस्थ अधिकारियों के अनुभव का लाभ लिया जाएगा
singhast 2028-ujjain past experience : उन्होंने कहा कि इस आयोजन की तैयारी में उज्जैन में हुए पिछले दो सिंहस्थ (2004 और 2016) के दौरान पदस्थ वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के अनुभव का लाभ लिया जाएगा। साथ ही प्रयागराज महाकुंभ की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन किया गया है, ताकि सिंहस्थ 2028 आपदा प्रबंधन और सुविधाओं की दृष्टि से एक श्रेष्ठ उदाहरण बन सके।
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक
singhast 2028-ujjain past experience : मुख्यमंत्री शुक्रवार शाम को निवास स्थित समत्व भवन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
singhast 2028-ujjain past experience : तैयारियों की नियमित रूप से समीक्षा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सिंहस्थ 2028 के प्रबंधों पर गत मंगलवार को भी विस्तृत बैठक हुई है। बैठक और संवाद का सिलसिला निरंतर चलेगा। प्रत्येक व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए विभागों को दायित्व दिए गए हैं। तैयारियों की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी।
singhast 2028-ujjain past experience : सिंहस्थ के लिए रेल सुविधाओं की उपलब्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केन्द्र सरकार के संबंधित विभागों से भी आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जा रहा है। हाल ही में प्रदेश के विभिन्न रेल मंडल प्रबंधकों ने उनसे भेंट कर सिंहस्थ के लिए रेल सुविधाओं की उपलब्धता और विस्तार के संबंध में अवगत करवाया है।
सरलता और सुगमता से स्नान सम्पन्न हो सकें
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निर्मित होने वाले घाटों और उनके निकट विभिन्न सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। सरलता और सुगमता से स्नान सम्पन्न हो सकें, इस दृष्टि से सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। पर्यटन विभाग और निजी क्षेत्र द्वारा होटलों की व्यवस्था, पुलिस और अन्य विभागों के अधिकारियों के लिए रहवास व्यवस्था को सुनिश्चित किया जाएगा।
singhast 2028-ujjain past experience : मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा अधिकारियों को दिए गए प्रमुख निर्देश
-
सिंहस्थ से जुड़े कार्यों की सतत् समीक्षा की जाए। विभागवार बैठकें भी हों।
-
अधिकारी-कर्मचारियों के प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएं।
-
सिंहस्थ के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं में आधुनिक तकनीक का प्राथमिकता से उपयोग हो।
-
विभिन्न देवस्थानों के परिसरों के विकास कार्य भी प्रारंभ किया जाए।
-
अनुभवी अधिकारियों की सेवाएं और मार्गदर्शन लेने का कार्य भी किया जाए।
-
भीड़ नियंत्रण में एआई के उपयोग के लिए आवश्यक अध्ययन किया जाए।
-
अन्य देशों में सिंहस्थ केन्द्रित सांस्कृतिक गतिविधियों की रूपरेखा को अंतिम रूप दें।
Read More: सिंगल क्लिक से प्रदेश के किसानों को 20 करोड़ 60 लाख रुपये की बाढ़ राहत राशि वितरित
#छत्तीसगढ, #मध्यप्रदेश #महाराष्ट्र, #उत्तर प्रदेश, #बिहार
#madhya pradesh #mp news #cm dr mohan yadav