SECL : एसईसीएल मुख्यालय के सेवानिवृत्त कर्मियों की भावभीनी विदाई

बिलासपुर

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31.01.2022 को सेवानिवृत्त होने वाले 8 कर्मियों  को भावभीनी विदाई दी गयी। उन्हें शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान किया गया। मुख्यालय प्रशासनिक भवन के सीएमडी बोर्ड रूम में मुख्य सतर्कता अधिकारी बी.पी. शर्मा के मुख्य आतिथ्य, निदेशक तकनीकी (संचालन सह कार्मिक)  एम.के. प्रसाद, निदेशक (वित्त)  एस.एम. चौधरी, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना)  एस.के. पाल की मौजूदगी में  मन्टु तरल महाप्रबंधक (वित्त),  संजय डे महाप्रबंधक (विद्युत यांत्रिकी),  सीताराम ताम्रकार मुख्य प्रबंधक (सामग्री प्रबंधन),  प्रभाश कुमार सिंह वरीय प्रबंधक वित्त विभाग,  एम. रंगा रेड्डी वरीय प्रबंधक मासंवि विभाग,  के.बी. राजू उप प्रबंधक पर्यावरण विभाग,  सुभाष कुमार पेठे कार्यालय अधीक्षक पीएफ-पेंशन विभाग,  नील सिंह परिहार विक्रय विपणन विभाग को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गयी।
इस अवसर पर शीर्ष नेतृत्व ने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मी अपने ज्ञान व अनुभव से सदैव कम्पनी को लाभान्वित किया तथा अपने कार्यस्थल में स्वस्थ्य एवं निष्पक्ष कार्यदशाएँ कायम कर आपसी सामंजस्य एवं सहयोग से कार्य सम्पादित किया। अंत में उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों के सपरिवार उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना की।