ग्वालियर
ग्वालियर में लोक निर्माण विभाग (PWD) के SDO रविंद्र सिंह कुशवाह के इकलौते बैंक लॉकर ने सोना उगला है। लॉकर में 16 लाख रुपए के गहने मिले हैं। इनमें 34 तौला सोना, 900 ग्राम चांदी मिली है। पर इसके साथ ही 10-10 के नोट की दो गड्डी, 20 के नोट की एक गड्डी सहित कुल 3110 रुपए कैश मिला है।
इसको लेकर EOW की टीम उलझन में है। अफसर समझ नहीं पा रहे हैं कि करोड़पति SDO केे लॉकर में दस और 20 के नोट इतना संभालकर क्यों रखे गए हैं। टीम को आशंका थी कि लॉकर से जमीन संबंधित दस्तावेज मिल सकते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला है। अभी SDO के 6 बैंक खातों की डिटेल आना शेष है। रात तक वह भी आ सकती है।
















