रूसी हमले में हुई अब तक 7 लोगों की मौत , बाइडन और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच फोन पर चर्चा, यूक्रेन ने पीएम मोदी से की मदद की अपील

 Russia Ukraine Conflict: यूक्रेन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की है। यूक्रेन ने कहा है कि मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करें और रूस के राष्ट्रपति से बात कर इस समस्या का हल निकालें। भारत में यूक्रेन के राजदूत ने मोदी से इस मदद की अपील की है।

यूक्रेन में फंसे हैं 20 हजार भारतीय छात्र: यूक्रेन के राजदूत

भारत में यूक्रेन के राजदूत ने कहा है कि यूक्रेन में भारत के 20 हजार छात्र बसे हैं। यूक्रेन के लोगों के साथ ही इन छात्रों की सुरक्षा के लिए पीएम मोदी सीधे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात करें।

बाइडन और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच फोन पर चर्चा

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और यूक्रेन के राष्ट्रपति के बीच फोन पर बात हुई है। राष्टपति जो बाइडेन ने कहा कि हम हर जरूरी कदम उठा रहे हैं। आज रात संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक हो सकती है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पुतिन को फोन किया, संपर्क नहीं हो पाया

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने पुतिन से संपर्क करने की कोशिश की है। लेकिन पुतिन से उनका संपर्क नहीं हो पाया है।

50 रूसी सैनिक मारे गए: यूक्रेन

यूक्रेन की मीडिया ने दावा किया है कि 50 रूसी सैनिकों के मार गिराया गया है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन की सेना ने रूस के द्वरा कब्जा किया गया गांव छीन लिया है।रूस के यूक्रेन पर हमले के बीच यूक्रेन ने रूस से निपटने के लिए नया कदम उठाया है। अब यूक्रेन के हर नागरिक को हथियार दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here