IPL Auction 2022: आरसीबी यानी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम एक बार फिर बनकर तैयार है। इस बार टीम में कई सारे बदलाव हमें देखने के लिए मिल रहे हैं। टीम ने रिटेंशन में जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया था, उसमें विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज शामिल थे। अब मेगा ऑक्शन में टीम ने कुछ ऐसे खिलाड़ी फिर से अपने स्क्वायड में शामिल कर लिए हैं, जो पहले टीम के लिए खेल चुके हैं, वहीं दूसरी टीमों से रिलीज किए गए खिलाड़ियों पर टीम ने निशाना साधा है। हालांकि टीम की कमान किस खिलाड़ी के हाथ में होगी, ये कह पाना मुश्किल है। क्योंकि विराट कोहली इस बार टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। हालांकि टीम ने कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल किए हैं, जो कप्तानी के दावेदार हो सकते हैं, लेकिन टीम मैनेजमेंट की ओर से अभी तक इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है, माना जा रहा है कि जल्द ही कप्तान का ऐलान कर दिया जाएगा।
A job well done on Day 2️⃣ of the #IPLMegaAuction. 💪🏻🤩
Here’s our squad for the 2022 season, guys! A great mix of youth and experience. 👊🏼#PlayBold #WeAreChallengers #IPL2022 #IPLAuction pic.twitter.com/6cbrDrDKvR
— Royal Challengers Bangalore (@RCBTweets) February 13, 2022
आरसीबी की टीम
फाफ डू प्लेसिस : 7 करोड़
वनिंदु हसरंगा : 10.75 करोड़
हर्षल पटेल : 10.75 करोड़
दिनेश कार्तिक : 5.50 करोड़
जोश हेजलवुड : 7.75 करोड़
शाहबाज अहमद : 2.40 करोड़
अनुज रावत : 3.40 करोड़
आकाश दीप : 20 लाख
कर्ण शर्मा : 50 लाख
महिपाल लोमरोर : 95 लाख
फिन ऐलन : 80 लाख
शेरफेन रदरफोर्ड : 1 करोड़
जेसन बेहरेनडॉर्फ : 75 लाख
सिद्धार्थ कौल : 75 लाख
सुयश प्रभुदेसाई : 30 लाख
लवनीथ सिसोदिया : 20 लाख
मिलिंद : 25 लाख
अनीश्वर गौतम : 20 लाख
डेविड विली : 2 करोड़