रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश; डेड ड्रॉप सिस्टम’ से ड्रग्स सप्लाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

    0
    3
    Raipur Police Big action
    Raipur Police Big action

    रायपुर 1 अप्रैल । Raipur Police Big action : रायपुर कमिश्नरेट पुलिस को नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतरराज्यीय नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है।

    ड्रग्स की डिलीवरी के लिए रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल

    Raipur Police Big action : इस नेटवर्क की खास बात यह रही कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए कोरियर और रैपिडो बाइक सर्विस का इस्तेमाल किया जा रहा था, जबकि पूरा सिंडिकेट दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 10 लाख रुपये मूल्य के एमडीएमए ड्रग्स सहित अन्य सामान जब्त किए हैं।

    Raipur Police Big action : रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; ड्रग्स सिंडिकेट का पर्दाफाश; डेड ड्रॉप सिस्टम’ से ड्रग्स सप्लाई, 6 आरोपी गिरफ्तार

    ‘डेड ड्रॉप सिस्टम’ से होती थी ड्रग्स डिलीवरी

    Raipur Police Big action : इस नेटवर्क में ड्रग्स सप्लाई के लिए ‘डेड ड्रॉप सिस्टम’ का इस्तेमाल किया जा रहा था। आरोपी सुनसान जगहों पर ड्रग्स रख देते थे और बाद में उसका वीडियो और लोकेशन ग्राहकों को भेजते थे, जिससे आमने-सामने संपर्क से बचा जा सके।पुलिस ने इस हाईटेक तरीके का पर्दाफाश करते हुए पूरे नेटवर्क की चेन को तोड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है।

    दिल्ली से संचालित हो रहा था ड्रग्स सिंडिकेट

    Raipur Police Big action : जांच में सामने आया कि सिंडिकेट के मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिंदुजा दिल्ली में रहकर एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई कर रहे थे। आरोपी “Dead Drop System” के जरिए ड्रग्स की डिलीवरी करते थे, जिसेमें पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    Raipur Police Big action : विशेष टीम का गठन

    सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने स्थानीय इनपुट, तकनीकी विश्लेषण और बैंक खातों की जांच के जरिए कुछ संदिग्ध रैपिडो राइडरों को चिन्हांकित किया और उनकी गतिविधियों पर निगरानी शुरू की।

    3 रैपिडो राइडर गिरफ्तार

    Raipur Police Big action : 29 मार्च को कार्रवाई करते हुए तेलीबांधा थाना क्षेत्र के काशीराम नगर के पास तीन रैपिडो राइडरों को एमडीएमए ड्रग्स के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सौरभ डोंगरे, शुभम राठौर,सौरभ यादव पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि ड्रग्स की डिलीवरी के लिए उन्हें कुणाल मंगतानी द्वारा लोकेशन दी जाती थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर कुणाल मंगतानी को भी गिरफ्तार कर लिया।

    Raipur Police Big action : दिल्ली से चल रहा था पूरा नेटवर्क

    कुणाल मंगतानी से पूछताछ में सामने आया कि इस ड्रग्स सिंडिकेट के मास्टरमाइंड दिल्ली निवासी महेश खड़का और कुसुम हिंदुजा हैं, दोनों आरोपी दिल्ली में रहकर व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे । कोरियर के जरिए ड्रग्स रायपुर भेजते थे। रैपिडो राइडरों के जरिए “Dead Drop System” से डिलीवरी कराते थे ।

    Raipur Police Big action : इस सिस्टम में सुनसान स्थानों पर ड्रग्स रखकर उसका वीडियो और लोकेशन ग्राहकों को भेजा जाता था। ड्रग्स की खरीदी-बिक्री के लिए विभिन्न बैंक खातों का उपयोग किया जाता था, जिसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

    Raipur Police Big action : दिल्ली में मास्टर माइंड तक पहुंची पुलिस

    वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम को दिल्ली भेजा गया, जहां आरोपियों को पंचशील विहार क्षेत्र में लोकेट कर पूछताछ की गई। बाद में दोनों को रायपुर बुलाकर विधिवत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि वे नाइजीरियन नागरिकों से ड्रग्स खरीदते थे। इस एंगल पर आगे की जांच जारी है।

    यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के संयुक्त मॉनिटरिंग में एसीसीयू, एएनटीएफ और तेलीबांधा थाना पुलिस द्वारा की गई।


    Read Moreहैदराबाद : हनुमान जयंती यात्रा के लिए पुलिस करेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था