Putin ने किया जंग का ऐलान: यूक्रेन में घुसे रूस के फाइटर जेट, रूसी सेना ने शुरू की एयर स्ट्राइक, कहा हमने यूक्रेन के एयरबेस को किया तबाह

नई दिल्ली,

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले दिनों तक चले यूक्रेन के साथ चले तमाम घटनाक्रमों के बाद यूक्रेन के खिलाफ मि​लिट्री ऑपरेशन का ऐलान कर दिया है। साथ ही पुतिन ने यूक्रेन की सेना से हथियार डालने के लिए कहा है।

गौरतलब है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को देश के बाहर सैन्य बल के उपयोग की अनुमति मिलने और इसके प्रतिक्रिया स्वरूप पश्चिमी देशों द्वारा पाबंदियां लगाए जाने की पृष्ठभूमि में रूस ने कीव स्थित अपना दूतावास को खाली करना शुरू कर दिया था। वहीं यूक्रेन ने अपने नागरिकों से रूस छोड़ने को कह दिया था। इसके बाद से यह लगने लगा था कि रूस कोई कड़ा कदम उठाएगा।

भीषण लड़ाई जारी, यूक्रेन का नेवी बेस तबाह

रूस के हमले में यूक्रेन के ओमन शहर में एक सिविलियन की भी मौत हो गई है। एक बच्चे की मौत की खबर है। रूस ने यूक्रेन के नेवी बेस को तबाह कर दिया है। भीषण लड़ाई जारी है।

हमें रोका तो गंभीर परिणाम होंगे: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा और चेतावनीभरा बयान दिया है।  अमेरिका और नाटो देशों को उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि हमें रोकने की कोशिश की तो परिणाम गंभीर होंगे।

बाइडेन ने किया पुतिन का विरोध

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पुतिन के हमले के ऐलान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जंग से लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ेगी।

रूस ने संप्रभुता का उल्लंघन किया: अमेरिका

UN में अमेरिकी प्रतिनिधि ने कहा है कि हम रूस की कार्रवाई का एकता के साथ जवाब देना जारी रखेंगे। हम यहां रूस को रुकने, अपनी सीमा पर लौटने, सैनिकों को वापस बैरक में भेजने के लिए कहने आए हैं। अपने राजनयिकों को वार्ता की मेज पर लाएं। रूस ने सचमुच यूक्रेन की संप्रभुता का उल्लंघन किया है।

यूक्रेन की जनता की भलाई के लिए दिया आदेश: रूस

रूस के प्रतिनिधि ने यूएन में कहा है कि पुतिन ने जो ​सैन्य कार्रवाई का आदेश दिया है। यह यूक्रेन के उन लोगों की जनता की भलाई के लिए है, जो वर्षों से समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यूएन चार्टर के आर्टिकल 51 के नियमों के ​तहत ही यह आदेश दिया गया है।

182 भारतीयों को लेकर यूक्रेन से दिल्ली पहुंची फ्लाइट

यूक्रेन से 182 भारतीयों को लेकर दिल्ली पहुंची फ्लाइट। आज सुबह 7.45 बजे पहुंची है यह फ्लाइट।

यूएन में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने की दुनिया से युद्ध रोकने की अपील

यूएन की इमरजेंसी मीटिंग में यूक्रेन के प्रतिनिधि ने आक्रोशित होकर रूसी प्रतिनिधि से कहा कि क्या मैं आपको फोन पर पुतिन का वो वक्तव्य प्ले करके दिखाउं कि पुतिन ने स्पष्ट रूप से युद्ध घोषित किया है? मैं दुनिया से इस युद्ध को रोकने की अपील करता हूं।

दुनिया पुतिन को रोक सकती है: यूक्रेन के विदेश मंत्री

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा है कि यूक्रेन रूस की सैन्य कार्रवाई से अपनी रक्षा खुद कर लेगा और जीतेगा। पुतिन ने अभी-अभी यूक्रेन पर पूरे तौर पर हमला शुरू कर दिया है। यूक्रेन के शहरों पर हमले हो रहे हैं। यह आक्रामकता का युद्ध है। दुनिया पुतिन को रोक सकती है और उसे भी करना चाहिए। अब कार्रवाई करने का समय है।

कीव में बजा हवाई हमले का सायरन

रूस प्रिसिजन वैपन से यूक्रेन के सैन्य बेस पर अटैक कर रहा है। इसी बीच यूक्रेन की राजधानी कीव हवाई हमले का साइरन बज गया है।

भारत की एडवाइजरी: यूक्रेन में घरों में ही रहें भारतीय

भारत सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। भारत ने अपनी जारी एडवाइजरी में कहा है कि यूक्रेन में रहने वाले भारतीय घरों में ही रहें।

यूक्रेन में चीन ने भी एडवाइजरी जारी की

यूक्रेन में चीन ने एडवाइजरी जारी की है। चीन ने अपने नागरिकों को घरों में ही रहने को कहा है।