Punjab: सिद्धू के हाथ में पंजाब कांग्रेस की कमान, साथ में 4 वर्किंग प्रेसिडेंट भी बनाए गए.

नई दिल्ली
पंजाब में कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच जारी टकराव पर एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस समिति) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विराम लगा दिया है। उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से रविवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया।
कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को नवजोत सिंह सिद्धू को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह सुनील जाखड़ की जगह लेंगे। इस संबंध में जारी एक आदेश में कहा गया है कि अभी तक यह जिम्मेदारी संभाल रहे सुनील जाखड़ के योगदान के लिए पार्टी उनकी सराहना करती है।

IMG 20210719 WA0000

सोनिया गांधी  के आदेशानुसार पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। ये चार कार्यकारी अध्यक्ष संगत सिंह गिलजियां, सुखविंदर सिंह डैनी, पवन गोयल और कुलजीत सिंह नागरा को बनाई गई है। नागरा को अब सिक्किम, नगालैंड और त्रिपुरा के एआईसीसी अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्ति दे दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here