Omicron Variant : अमेरिका में ओमिक्रॉन की दस्तक, द. अफ्रीका से लौटा शख्स संक्रमित

नई दिल्ली

दुनिया भर में एक नई दहशत का पर्याय बन चुके कोरोना वायरस का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन अब अमेरिका तक पहुंच चुका है।  कैलिफोर्निया का एक शख्स वायरस के इस नए वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह जानकारी दी। वहीं वैज्ञानिक नए वेरिएंट से पैदा हुए खतरे के बारे में लगातार अध्ययन कर रहे हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने पिछले महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीकी देशों से यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। यहीं पर कोविड के नए स्वरूप का पता चला था। यह 24 से ज्यादा देशों में फैल चुका है।

22 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से लौटा था शख्स

 दो से चार हफ्ते में मिलेगी नए वेरिएंट के बारे में और जानकारी-फाउची
रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र विदेशी यात्रियों की जांच करने वाले अमेरिकी नियमों को कड़ा करने के लिए कदम उठा रहा है। फाउची ने कहा कि ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप के बारे में अधिक जानकारी दो से चार हफ्ते में मिलेगी, क्योंकि वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं।

घबराने की जरूरत नहीं-जो बायडेन
अमेरिका में ओमिक्रॉन का पहला मामला ऐसे समय में पाया गया है जब राष्ट्रपति जो बायडेन सर्दियों में वायरस से निपटने के लिए गुरुवार को अपनी रणनीति की रूपरेखा तैयार करने वाले थे। हालांकि जो वायडेन ने यह कहकर ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर लोगों के मन में फैले दहशत को कम करने की कोशिश की है कि यह चिंता का विषय है लेकिन इससे घबराने की जरूरत नहीं है।

कोरोना की वैक्सीन लगवाने की अपील
राष्ट्रपति बायडेन और स्वास्थ्य सेवा से जुड़े अधिकार लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग कोरोना की वैक्सीन लगवाएं और जिन लोगों ने वैक्सीन ले रखी है वे लोग इसका बूस्टर डोज लें ताकि इस वायरस से सुरक्षा मिल सके।

इन देशों में मिले ओमिक्रोन के केस 

  • अमेरिका 1 केस
  • ऑस्ट्रेलिया 7
  • ऑस्ट्रिया 1
  • बेल्जियम 1
  • बोत्सवाना 19
  • ब्राजील  2
  • केस कनाडा  6
  • केस चेक रिपब्लिक 1
  • केस डेनमार्क 4
  • केस फ्रांस 1
  • केस जर्मनी 9 केस