नई दिल्ली
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह 8.16 पर अंतिम सांस ली। वह 82 साल के थे। मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर थे। पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
उत्तर प्रदेश की राजनीति का पर्याय माने जाने वाले मुलायम सिंह देश के सर्वमान्य नेता रहे। देश के प्रति उनके समर्पण और कुछ कर गुजरने के ध्येय को हमेशा विपक्ष का भी अच्छा प्रतिसाद मिला। समाजवाद का झंडा उठाने वाले मुलायम सिंह ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। वे सर्वमान्य नेता थे। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही अटल विहारी वाजपेयी जैसे पीएम भी उनके विचारों का सम्मान करते थे। वे जब सदन में बोलते थे, तो उनके वक्तव्यों में केवल सत्ता पक्ष का विरोध करना नहीं बल्कि देश की समस्या और देश के विकास के रास्ते पर चलने वाले सुझाव और चिंताएं हुआ करती थीं। जिसका सत्ता पक्ष ने हमेशा सम्मान किया।