
मुंबई, |MI vs RCB IPL 2023 : आईपीएल 2023 के 54वें मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को छह विकेट से हरा दिया। इस सीजन यह मुंबई इंडियंस की छठी जीत है। इस अहम मुकाबले में जीत के साथ ही मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। वहीं, बैंगलोर की टीम हार के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस के अर्धशतक के चलते छह विकेट पर 199 रन बनाए थे। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 16.3 ओवर में चार विकेट खोकर 200 रन बना लिए और मैच अपने नाम कर लिया।
WHAT. A. WIN! 👌 👌
A clinical chase from @mipaltan to beat #RCB & bag 2⃣ more points! 👏 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/ooQkYwbrnL#TATAIPL | #MIvRCB pic.twitter.com/dmt8aegakV
— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2023
सूर्यकुमार यादव और नेहल वढेरा के अर्धशतक और दोनों के बीच तीसरे विकेट की शतकीय साझेदारी से मुंबई इंडियन्स मंगलवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) को छह विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया।.
मुंबई इंडियन्स ने आरसीबी के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यकुमार (35 गेंद में 83 रन, सात चौके, छह छक्के) और वढेरा (34 गेंद में 52 रन, चार चौके, तीन छक्के) के बीच 66 गेंद में 140 रन की साझेदारी से 21 गेंद शेष रहते चार विकेट पर 200 रन बनाकर जीत दर्ज की। सलामी बल्लेबाज इशान किशन (21 गेंद में 42 रन, चार चौके, चार छक्के) ने भी ताबड़तोड़ पारी खेली।.