भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं

history
History : भारतीय और विश्व इतिहास में 15 मई की महत्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली,  (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मार्च की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-

1568- फ्रांसीसी युद्धों के दूसरे चरण को समाप्त करने के लिए लॉन्गजुमाऊ की शांति संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।

1880- स्वतंत्रता सेनानी बसंती देवी का जन्म।

1888- इंग्लैंड में दुनिया की सबसे पुरानी पेशेवर एसोसिएशन फुटबॉल लीग ‘द फुटबॉल लीग, की स्थापना।

1910- डॉ. राममनोहर लोहिया का उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले में जन्म।

1931- भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान क्रांतिकारी भगत सिंह और उनके साथियों राजगुरु तथा सुखदेव को फांसी दी गई।

1956- पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र बना।

1965- नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा।

1976- भारतीय जनता पार्टी की सांसद और टेलीविजन कलाकार स्‍मृति ईरानी का जन्‍म।

1983- अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने स्ट्रैटेजिक डिफ़ेंस इनीशियेटिव या रणनीतिक रक्षा प्रबंध की घोषणा की।

1986- केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया।

1987- बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना राणावत का जन्म।

1987- पश्चिमी जर्मनी में ब्रिटेन के सैनिक ठिकाने में हुए कार बम विस्फोट में 31 लोग घायल हुए।

1996- ताइवान में हुए पहला प्रत्यक्ष राष्ट्रपति चुनाव हुआ, जिसमें ली टेंग हुई को बतौर राष्ट्रपति चुना गया।

2011- हॉलीवुड अभिनेत्री एलिजाबेथ टेलर का निधन।

2012- मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान स्थापित करने वाले पहले क्रिकेटर बने।

2014- अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस पर प्रतिबंध लगाये।

2015- सिंगापुर के प्रथम प्रधानमंत्री ली क्वान यू का निधन।

2020- भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 433 हुई और देश के अधिकतर हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया।

राम
वार्ता

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here