महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधान भवन में किया योग

महाराष्ट्र
महाराष्ट्र के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र विधान भवन में किया योग

मुंबई| महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस के साथ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अध्यक्ष राहुल नरवेकर ने बुधवार 21 जून को मुंबई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र ‘विधान भवन में योग प्रभात’ में भाग लिया।

कैवल्यधाम योग संस्थान के संयुक्त सचिव रवि दीक्षित के मार्गदर्शन में राज्यपाल ने गणमान्य लोगों के साथ योग आसन किए। विधान भवन में पहली बार आयोजित योग सत्र में विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे, राज्य विधानमंडल के सदस्य, अधिकारी और नागरिक भी शामिल हुए।

इस अवसर पर बोलते हुए, राज्यपाल ने कार्यालयों और कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में योग को बढ़ावा देने का आह्वान किया।