IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग 2022 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत हो चुकी है। पहले राउंड में 10 मार्की प्लेयर पर बोली लगाई गई। इसके बाद दूसरे राउंड का ऑक्शन जारी है। पहले सेट में श्रेयस अय्यर सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बिके। अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 12.25 करोड़ में खरीदा। वहीं ऑक्शन में सबसे पहली बोली शिखर धवन पर लगी जिसे पंजाब किंग्स की टीम ने 8.25 करोड़ में खरीदा। इसके बाद विकेटकीपरों के सेट में ईशान किशन को मुंबई ने 15.25 करोड़ में अपने साथ जोड़ा। इसके साथ ही ईशान किशन IPL नीलामी के तीसरे सबसे मंहगे और IPL 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए।
IPL 2022 के सबसे महंगे खिलाड़ी
- ईशान किशन – 15.25 करोड़ (MI)
- दीपक चाहर- 14 करोड़ (CSK)
- श्रेयस अय्यर- 12.25 करोड़ (KKR)
- निकोलस पूरन- 10.75 करोड़ (SRH)
- वानिंदु हसरंगा- 10.75 करोड़ (RCB)
- हर्षल पटेल- 10.75 करोड़ (RCB)
- प्रसिद्ध कृष्णा- 10 करोड़ (RR)
- लॉकी फर्ग्युसन- 10 करोड़ (GT)
- कगिसो रबाडा- 9.25 करोड़ (PBKS)
- वाशिंगटन सुंदर- 8.75 करोड़ (SRH)
- जेसन होल्डर- 8.75 करोड़ (LSG)
- शिमरोन हेटमायर- 8.5 करोड़ (RR)
- क्रुणाल पांड्या- 8.25 करोड़ (LSG)
- शिखर धवन- 8.25 (PBKS)
- नीतिश राणा- 8 करोड़ (KKR)
- आवेश खान – 10 करोड़ (LSG)