IPL 2022 DC vs PBKS : दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से हराया, पंजाब की प्लेऑफ की उम्मीदों को लगा झटका

मुंबई,

IPL 2022:64वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 17 रनों से मात दी। दिल्ली की 13वें मुकाबले में यह सातवीं जीत है और पॉइंट्स टेबल में भी टीम अब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को पछाड़कर चौथे स्थान पर आ गई है। इस जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ के लिए अपनी दावेदारी को मजबूत किया है वहीं इस हार के बाद पंजाब किंग्स की राह बेहद मुश्किल हो गई है। दिल्ली अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले में पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए थे। मिचेल मार्श ने 63 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। यह सीजन में उनका दूसरा और लगातार भी दूसरा पचासा था। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत ठीकठाक थी लेकिन इसके बाद गुच्छों में टीम के विकेट गिरे।

दिल्ली की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक चार विकेट झटके

शानदार गेंदबाज़ी करते हुए दिल्ली की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने सर्वाधिक चार विकेट झटके।

दिल्ली ने पंजाब को दिया 160 रन का लक्ष्य

दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य रखा है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 159 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से मिचेल मार्श ने सर्वाधिक 63 रन बनाए। जबकि पंजाब की तरफ से लिविंगस्टोन और अर्शदीप ने तीन-तीन विकेट झटके।