History : जाने क्या है 30 जनवरी की प्रमुख घटनाएं ?

30 January
Know what are the major events of 30 January ?

 

नई दिल्लीः | History :  देश-दुनिया के इतिहास में 30 जनवरी की तारीख पर कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। 1948 को इसी दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली थी। वह रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। 1933 में इस दिन राष्ट्रपति पॉल वान हिंडेनबर्ग ने अडोल्फ हिटलर को जर्मनी का चांसलर बनाया था।

क्या है 30 जनवरी की प्रमुख घटनाएं :-

1530 – मेवाड़ के राणा संग्राम सिंह का निधन।

1649 – इंग्लैंड के सम्राट ‘चार्ल्स प्रथम’ का सिर कलम किया गया।

1790 – पहली लाइफबोट काे टायन नदी में उतारा गया।

1889 – प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का जन्म।

1903 – लॉर्ड कर्जन ने कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) के मेटकाफ हॉल में ‘इंपीरियल लाइब्रेरी’ का उद्घाटन किया।

1910 – भारतीय राजनेता, वकील और पूर्व रक्षा मंत्री चिदंबरम सुब्रमण्यम का जन्म।
1911-‘कैनेडियन नेवल सर्विस’ का नाम बदलकर ‘रॉयल कैनेडियन नेवी’ किया गया।
1913 – प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का जन्म।

1933 – एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के चांसलर के तौर पर शपथ ली।

19481948 को इसी दिन नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली थी

1949 – रात्रि एयर मेल सेवा की शुरुआत हुई।

1964 – दक्षिण वियतनाम में सेना ने रक्तविहीन तख्तापलट के जरिये सत्ता पर कब्जा किया।

1968 – हिन्दी के महान पत्रकार एवं साहित्यकार माखन लाल चतुर्वेदी का निधन।

1971 – इंडियन एयरलाइंस के ‘फोकर फ्रेंडशिप विमान’ का अपहरण।

1972 – पाकिस्तान ने ‘राष्ट्रमंडल’ से अपना नाम वापस लिया।

1989 – अमेरिका ने अफगानिस्तान के काबुल में अपना दूतावास बंद किया।

1991 – इराकी सेना ने सउदी अरब की सीमा के नजदीक एक शहर पर कब्जा किया।
इस हमले में 12 अमेरिकी सैनिक मारे गए।

2007 – टाटा ने एंग्लो डच स्टील निर्माता कंपनी कोरस ग्रुप को 12 अरब डॉलर से अधिक में खरीदा।

2008 – चेन्नई की एक विशेष अदालत ने बहुचर्चित स्टाम्प पेपर घोटाले के मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी को 10 साल कारावास की सजा सुनाई।

2009– आस्ट्रेलिया ओपन के मिक्स्ड डबल मुक़ाबले में सानिया मिर्ज़ा व महेश भूपति की जोड़ी फाइनल में पहुँची

2010 – विश्व के नंबर एक खिलाड़ी रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर, नंबर एक महिला खिलाड़ी अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन को हराकर तथा लिएंडर पेस और जिंबाब्वे की कारा ब्लैक की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में क्रमशः पुरुष एकल, महिला एकल और मिक्स्ड डबल्स खिताब जीता।

2016 – नाइजीरिया में मैदुगुरी के दालोरी गांव के पास बोको हराम के हमले में 65 लोग मारे गये तथा 136 घायल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here