Heavy Rain : IMD के अनुसार छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

Heavy Rain
Heavy Rain

रायपुर। Heavy Rain : छत्तीसगढ़ में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग (imd) के अनुसार प्रदेश के सभी सभागों और जिलों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा और बस्तर संभाग में 26 जून से 29 जून तक बारिश होगी ।

भारी बारिश होने की संभावना

Heavy Rain : मौसम विभाग (imd) के अनुसार, प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट भी हो सकती है।

Heavy Rain : तापमान में गिरावट 

Heavy Rain : मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि लगभग आगामी तीन से पांच दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश होगी। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गयी।

यह भी देखें:  PM Mega Textile Park : CM डॉ. यादव ने कहा पार्क परियोजना के क्रियान्वयन को गति दी जाए

Heavy Rain : मंगलवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री राजनांदगांव में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री नारायणपुर में रहा।

रायपुर में 37.6, बिलासपुर में 36, अंबिकापुर में 34.8, जगदलपुर में 33.9 और दुर्ग में 37.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। मंगलवार को बारिश नहीं होने की वजह से प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here