देश में स्वरोजगार और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार विभिन्न योजनाओं को चला रही है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं की आर्थिक दशा में सुधार करना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही खास योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम मुफ्त सिलाई मशीन योजना है। योजना के तहत सरकार महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है।
सिलाई मशीन का लाभ उठाकर महिलाएं अपना खुद का रोजगार शुरू कर सकती हैं। योजना के अंतर्गत सरकार देशभर में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई मशीन दे रही है। इस योजना के तहत सरकार ग्रामीण और शहरी परिवेश में रह रही गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देकर उनकी आर्थिक दशा में सुधार करना चाहती है। इसी कड़ी आज हम जानेंगे कि मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ कौन कौन उठा सकता है और इस स्कीम में आवेदन करने के लिए पात्रता क्या है?
मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल वही महिलाएं उठा सकती हैं, जिनकी आर्थिक दशा काफी खराब है। योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को दिया जा रहा है, जिनकी वार्षिक आय 12 हजार रुपये या उससे कम है।
इसके अलावा देश में जो महिलाएं विधवा और विकलांग हैं, वो भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। वहीं इस योजना के तहत मुफ्त सिलाई मशीन का लाभ लेने के लिए आपकी उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी जरूरी है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना की शुरुआत केवल महिलाओं के लिए की गई है। इस योजना का लाभ कोई पुरुष नहीं उठा सकता है। मुफ्त सिलाई मशीन योजना में आवेदन करने से पहले आपको पात्रता से जुड़े इन मापदंडों के बारे में पता होना चाहिए। देश में बड़े पैमाने पर महिलाएं मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ उठाकर हर महीने अच्छी खासी आमदनी कर रही हैं। इस योजना में आवेदन करते समय आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांग होने का चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो का होना जरूरी है।
















