नई दिल्ली
FIFA World Cup : फीफा वर्ल्ड कप 2022 में आए दिन एक से एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। फुटबॉल के इस महासंग्राम में बड़े-बड़े उलटफेर देखने को मिले हैं। रविवार के दिन भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मोरक्को #Morocco ने हाई प्रोफाइल टीम बेल्जियम #Belgium को एकतरफा अंदाज में मात दी। इसी के साथ खिताब की दावेदार मानी जा रही बेल्जियम की टीम अब वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर खड़ी हुई है।
मोरक्को #Morocco ने अल थुमामा स्टेडियम में रविवार को फीफा विश्व कप के मैच में बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए बेल्जियम को 2-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मोरक्को #Morocco ने अपने अंतिम 16 में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा। इस टीम का पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। मोरक्को की ओर से अब्देलहमेद सबीरी (73वें मिनट) और जकारिया अबौखलाल (90 प्लस 2वें मिनट) में गोल दाग टीम को जीत दिलाई, जबकि बेल्जियम के खिलाड़ी संघर्ष के बाद भी गोल करने में नाकाम रहे।
पहले हाफ में एक भी गोल नहीं हुआ
पहले हाफ में, बेल्जियम और मोरक्को के बीच जबरदस्त मुकाबला देखा गया। बेल्जियम #Belgium की टीम विरोधी पर हावी रही है। लेकिन मोरक्को ने भी बेल्जियम को पहले हाफ में गोल करने से रोक दिया और खुद भी गोल करने में सफल नहीं रहे। इस प्रकार पहले हाफ का खेल 0-0 पर समाप्त हुआ। दूसरे हाफ में, मोरक्को ने 73वें मिनट अब्देलहमीद सबीरी की मदद से पहला गोल दागकर 1-0 की बढ़त ले ली। सबीरी ने फ्री-किक पर डायरेक्ट गोल किया। इसके बाद, जकारिया (90 प्लस 2वें मिनट) में एक और गोल करके टीम को 2-0 से जिताने में अहम भूमिका निभाई। वहीं, बेल्जियम को फीफा विश्व के इतिहास में मोरक्को से पहली बार हार का सामना करना पड़ा।
The Atlas Lions get a huge win over Belgium.@adidasfootball | #FIFAWorldCup
— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) November 27, 2022
बेल्जियम के खिलाड़ी तीन मौके गवायें
दोनों ही टीमों ने 10-10 शॉट खेले। इसमें बेल्जियम #Belgium ने तीन और मोरक्को ने चार शॉट लक्ष्य पर मारा, लेकिन बेल्जियम की तुलना में मोरक्को को दो सफलताएं मिलीं। बेल्जियम #Belgium पजेशन और पास के मुकाबले में भी आगे रहा। 22वें नंबर की मोरक्को को इस विश्व कप में पहली जीत मिली है। उसका पिछला मैच क्रोएशिया के खिलाफ ड्रॉ पर खत्म हुआ था। अब उनके दो मैच में तीन अंक हैं और उन्हें प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए अगले मैच में जीत हासिल करनी होगी। मोरक्को #Morocco ने बेल्जियम #Belgium को 2-0 से हराकर इस विश्व कप में अपनी पहली जीत हासिल की।