Live
FIFA World Cup 2022 : कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल गत चैंपियन फ्रांस और मोरक्को के बीच खेला जा रहा है। फ्रांस की नजर लगातार दूसरे बार फाइनल में पहुंचने पर है। पिछली बार 2018 में उसने क्रोएशिया को हराकर खिताब पर कब्जा किया था। वहीं, मोरक्को फाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम बनना.
फ्रांस ने पांचवें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली है। थियो हर्नांडेज ने टीम के लिए पहला गोल किया। हर्नांडेज ने मोरक्को के गोलकीपर बुनौ को नजदीक से छकाते हुए गोल दाग दिया। मोरक्को की टीम इस विश्व कप में पहली बार किसी मैच में 0-1 से पीछे हुई है।
मोरक्को और फ्रांस के बीच पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है। मोरक्को की टीम पांच डिफेंडर के साथ मैदान में उतरी है। उसकी पूरी योजना फ्रांस को गोल से रोकने की है। अब देखना है कि किलियन एम्बाप्पे, ओलिवर जिरूड, एंटोनी ग्रीजमैन और ओस्मान डेम्बेले जैसे फ्रांस के स्टार किस तरह मोरक्के के डिफेंस को भेदते हैं।













