COVID-19 Updates: CG में 2828 और रायपुर में कोरोना के 899 नए मरीजों की पुष्टि, वहीं 46 मरीज़ डिस्चार्ज हुए,3 की मौत

रायपुर,

छत्तीसगढ़ में आज 2828 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है। जबकि आज 3 मरीज की मौत हुई है। वहीं 46 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे है। बता दें कि आज 48 हजार 832 टेस्ट हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आकड़ों के मुताबिक नए मरीजों की पुष्टि के बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 9684 हो गई है। जिसमें 2828 पॉ़जिटिव मिले है। प्रदेश की पॉजिटिव दर 6.32 प्रतिशत पर पहुंच गई है। रायपुर में कोरोना के 899 नए मरीजों की पुष्टि की गई।