Coronavirus Omicron : कोरोना के 24 घंटें में 27553 नए केस दर्ज, 284 की मौत, एक्टिव मामले एक लाख के पार

नई दिल्ली,

देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या में अब तेजी से इजाफा हो रहा है। अब ये आंकड़ा 1500 के पार हो गया है। जबकि ये संक्रमण 23 से अधिक राज्यों तक फैल चुका है। दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, केरल में सबसे अधिक ओमिक्रॉन के मामले दर्ज हो रहे हैं। दिल्ली में थर्ड वेब को देखते हुए एहतियातन करीब आधी गतिविधियों पर पाबंदी लगा दी गई है। येलो अलर्ट लागू है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन और कोरोना वायरस के रिकॉर्ड उछाल के साथ मामले दर्ज किये जा रहे हैं। कोरोना वायरस के मामले भी लगातार उछाल के साथ बढ़ रहे हैं।