द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

drona
द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित

बिलासपुर | शहर के सकरी कानन पेंडारी स्थित द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे स्कूल के बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े अंग्रेजी में भाषण, नृत्य व गायन सहित अन्य रंगारंग प्रस्तुति दी। अपनी प्रस्तुतियों से बच्चो ने सबका मन मोह लिया।

नन्हे मुन्ने छात्रो ने फर्राटेदार अंग्रेजी में स्पीच देकर सबको चौकाया | देशभक्ति गीत व नृत्य प्रस्तुत कर बच्चो ने दिल को छु लिया। एक से बढ़कर एक प्रस्तुति से हर कोई बच्चों के कायल हो गए। छात्रा श्रुति छात्र के द्वारा संस्कृत में राजगीत बहुत ही सराहनीय रहा | अभिभावकों ने बच्चो को इस तरह तैयार करने के लिए द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल प्रबंधन का आभार जताया। अभिभावक अपनी बच्चों की प्रस्तुति से काफी खुश नजर आयें। संस्था के चेयरमैन डॉ अशोक पाण्डेय जी ने कहा की बच्चों को शिक्षा के साथ साथ मानशिक और शारीरिक रूप से तैयार करना भी हम अपना दायित्व मानते हैं।

प्राचार्या डॉ नौनू पाण्डेय जी ने कहा की स्कूल में अनुशासन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना हमारी प्राथमिकता है। शिक्षा के साथ साथ बच्चों को आत्मरक्षा के लिए कराटे भी सिखाया जाता है। उप प्राचार्या डॉ एकता शुक्ला जी ने कहा की बच्चों को शिक्षा के साथ साथ मनोरंजन बेहद जरुरी है। इससे बच्चो का मानसिक विकास होता है। इसलिए बच्चो को स्कूल में नृत्य गायन भी सिखाया जाता है।

उन्होंने कहा की बच्चो को हर तरह से तैयार करना हम अपनी जिम्मेदारी समझाते है। वही CG नर्सिंग collage की प्राचार्या श्रीमती मयूरी मार्टिन ने स्कूल की शिक्षिकाओं की कार्यशैली से खुश होकर उन्हें सम्मानित किया। इससे पूर्व स्कूल परिसर में झंडोत्तोलन किया गया। द्रोणा बचपन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ अशोक पाण्डेय ने झंडा फहरा कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में रमा मिश्रा, संजू गुप्ता श्रद्धा प्रीती, प्रभा, रश्मि मिश्रा रश्मि यादव शिवांगी विधि, पायल प्रतिभा सावित्री अर्चना निशिता राहुल देवांगन, अभिनव दीक्षित चन्दन साहू, सौरभ चौबे और ऑफिस स्टाफ का योगदान रहा।