लखनऊ,
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज जन्मदिन है। सीएम योगी आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर तमाम लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया है- ‘यूपी के गतिशील मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की बधाई। उनके नेतृत्व में प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है। उन्होंने राज्य के लोगों के लिए जनहितैषी शासन सुनिश्चित किया है। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वास्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।
Birthday greetings to UP’s dynamic Chief Minister @myogiadityanath Ji. Under his able leadership, the state has scaled new heights of progress. He has ensured pro-people governance to the people of the state. Praying for his long and healthy life in service of the people.
— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2022
सीएम योगी ने पीएम मोदी का आभार जताया
वहीं सीएम योगी ने पीएम मोदी की इन शुभकानाओं के लिए आभार जताया है। उन्होंने पीएम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा है- ‘ संबल प्रदान करतीं आपकी आत्मीय शुभकानाओं एवं बधाई हेतु हृदयतल से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी! लोक-कल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता मुझे जन सेवा हेतु प्रति क्षण प्रेरित करती है। कामना है कि आपका संवेदनशील मार्गदर्शन एवं ऊर्जावान नेतृत्व सतत प्राप्त होता रहे।
संबल प्रदान करतीं आपकी आत्मीय शुभकामनाओं एवं बधाई हेतु हृदयतल से आभार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी!
लोक-कल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता मुझे जन सेवा हेतु प्रति क्षण प्रेरित करती है।
कामना है कि आपका संवेदनशील मार्गदर्शन एवं ऊर्जावान नेतृत्व सतत प्राप्त होता रहे। https://t.co/9sWnvF7Qcr
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 5, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी सीएम योगी को बधाई
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है- ‘ नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुट मुख्यमंत्री जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकानाएं। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु करें।
नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में पूरी शक्ति और युक्ति से जुटे मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएँ। प्रदेश की जनता के कल्याण और विकास के लिए वे समर्पित भाव से निरंतर परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखे और दीर्घायु करे।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) June 5, 2022
दीर्घायु होने की कुदरत से कामना है: मायावती
यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी सीएम योगी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है- ‘ उत्तर प्रेदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई और उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके दीर्घायु होने की भी कुदरत से कामना।
— Mayawati (@Mayawati) June 5, 2022
संत हृदय सीएम योगी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकानाएं: शिवपाल यादव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने भी सीएम योगी को बधाई दी है। उन्होंने फेसफुक पर लिखा है- ‘उत्तर प्रदेश के संत हृदय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकानाएं। मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
सीएम योगी ने पीएम मोदी के साथ-साथ जन्मदिन की बधाई देने वाले सभी नेताओं का आभार जाता है। बता दें, सीएम सीएम योगी का जन्म उत्तराखंड के पंचुर, पौड़ी गढ़वाल में पांच जून 1972 को हुआ था।
उत्तर प्रदेश के संत हृदय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय व दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।@myogiadityanath @myogioffice @CMOfficeUP @UPGovt— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) June 5, 2022
















