Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport : शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अडानी साइनबोर्ड में तोड़फोड़ किये.

मुंबई 

Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport महाराष्ट्र: शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास लगे अडानी साइनबोर्ड में तोड़फोड़ किये

शिवसेना के कुछ गुंडों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तोड़फोड़ और उपद्रव मचाया। उद्धव सरकार के लोगों ने अडानी साइन बोर्ड को क्षतिग्रस्त किया एवं अडानी समूह के विरुद्ध नारेबाज़ी भी की।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना ने एक बार पुनः अपना रौद्र रूप दिखाना और राज्य ने उपद्रव प्रारंभ कर दिया है। शिवसैनिक पहले भी कई बार राज्य में उत्पात मचाते एवं सार्वजनिक संपत्ति को क्षतिग्रस्त करते देखे गए हैं।

Table of Contents

एयरपोर्ट पर की तोड़फोड़
    शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई हवाई अड्डे के समीप लगे छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा के पास लगे अडानी एयरपोर्ट नामक नाम के तख्ते को उखाड़ फेंका। शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मौके पर अडानी समूह के विरोध में नारेबाज़ी भी की एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम के नारे लगाए।

शिवसेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखे गए एयरपोर्ट के नाम को बदलने का अडानी या किसी व्यापारी को कोई हक नहीं है और इसी कारण उन्होंने अडानी का लिखा हुआ बोर्ड तोड़ दिया।

अडाणी समूह के प्रवक्ता ने पूरे मामले में कहा:

“मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अडानी एयरपोर्ट्स की ब्रांडिंग के आसपास की घटनाओं के आलोक में, हम दृढ़ता से आश्वस्त करते हैं कि अडानी एयरपोर्ट्स होल्डिंग लिमिटेड (एएएचएल) ने केवल अडानी एयरपोर्ट्स की ब्रांडिंग लगाई है। उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के किसी शीर्षक को अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की ब्रांडिंग या टर्मिनल से हटाया या कोई अन्य परिवर्तन नहीं किया है।”
संजय राउत का बयान 
पूरे मामले पर शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत भी विवादास्पद बयानबाज़ी देते दिखे। संजय राउत ने कहा :
इस हवाईअड्डे का नाम ‘छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे और अटल बिहारी वाजपेई द्वारा उनकी उपस्थिति में रखा गया था। इसके लिए शिव सेना ने बड़ा आंदोलन भी किया था। एयरपोर्ट को उद्योगपतियों के नाम से जाना जाना शिवसेना को मंज़ूर नहीं है। यह महाराष्ट्र को स्वीकार्य नहीं और यह देश को भी स्वीकार्य नहीं। इसे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में जाना जाना चाहिए और यह शिवसेना के बिना नहीं किया जाएगा।”