Cg IAS Officers Transferred : छत्तीसगढ़ शासन ने 37 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया

सौरभ कुमार बिलासपुर कलेक्टर, सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे रायपुर, जितेंद्र शुक्ला को बेमेतरा, डॉ प्रियंका शुक्ला को कांकेर

रायपुर  

Cg IAS Officers Transferred : छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने 37 आईएएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया। विभिन्न विभागों के साथ-साथ 19 जिलों के कलेक्टरों का भी तबादला किया गया है। जारी सूची में तत्कालीन रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गयी है उनके स्थान पर भूरे सर्वेश्वर नरेंद्र को रायपुर कलेक्टर बनाया गया है। ऐसे ही कोरबा कलेक्टर आईएएस रानू साहू का तबादला रायगढ़ करते हुए सरगुजा कलेक्टर संजीव झा को कोरबा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जांजगीर कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला को बेमेतरा, डॉ प्रियंका शुक्ला को कांकेर, राहुल देव को मुंगेली, डोमन सिंह को राजनांदगांव, तथा तारण प्रकाश सिन्हा को जांजगीर चांपा पदस्थ किया गया है।

नवनियुक्त कलेक्टरों की सूची इस प्रकार है :-

  • बलौदाबाजार भाटापारा कलेक्टर डोमन सिंह राजनांदगांव के कलेक्टर बनाए गए,
  • रानू साहू रायगढ़ कलेक्टर बनाई गई, चंदन कुमार बस्तर कलेक्टर बनाए गए,
  • सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे रायपुर कलेक्टर बनाए गए,
  • जितेंद्र कुमार शुक्ला होंगे बेमेतरा जिले के नए कलेक्टर।
  • डॉ प्रियंका शुक्ला कांकेर कलेक्टर बनाई गई हैं।
  • दंतेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी कोंडागांव कलेक्टर बनाए गए हैं।
  • राजनांदगांव कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा अब जांजगीर-चांपा के कलेक्टर होंगे।
  • चंदन कुमार- कलेक्टर- बस्तर के कलेक्टर होंगे।
  • संजीव झा- कलेक्टर- कोरबा के कलेक्टर होंगे।
  • जितेंद्र शुक्ला- कलेक्टर- बेमेतरा के कलेक्टर होंगे।
  • जन्मेजय महोबे- कलेक्टर- कबीरधाम के कलेक्टर होंगे।
  • रजत बसंल- कलेक्टर- बलौदाबाजार-भाठापारा के कलेक्टर होंगे।
  • पुष्पेंद्र मीणा- कलेक्टर- दुर्ग के कलेक्टर होंगे।
  • गौरव सिंह- कलेक्टर- बालोद के कलेक्टर होंगे।
  • विनित नंदनवार- कलेक्टर- दंतेवाड़ा के कलेक्टर होंगे।
  • कुंदन कुमार- कलेक्टर- सरगुजा के कलेक्टर होंगे।
  • विजय दयाराम-कलेक्टर- बलरामपुर-रामानुजगंज के कलेक्टर होंगे।
  • हरीश एस- कलेक्टर- सुकमा के कलेक्टर होंगे।
  • राहुल देव- कलेक्टर- मुंगेली के कलेक्टर होंगे।

तबादला आदेश में इनका भी नाम है 

रीता शांडिल्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को अस्थायी रुप से सदस्य राजस्व मंडल, आर शंगीता सचिव वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को केवल सचिव वाणिज्य एवं उद्योग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग एवं नोडल अधिकारी, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का अतिरिक्त प्रभार तथा शेष प्रभार यथावत, पी. दयानंद संचालक समाज कल्याण को अस्थायी रुप से संचालक आयुष, हिमशिखर गुप्ता विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार पंजीयक, सहकारी संस्थाएं, प्रबंध संचालक छग राज्य सड़क विकास निगम को केवल प्रबंध संचालक छग राज्य सड़क विकास निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए विशेष सचिव वणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार, शेष प्रभार यथावत,

जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महानिरीक्षक, पंजीयन एवं मुद्रांक, संचालक भू-अभिलेख, संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री को अस्थायी रुप से विशेष सचिव जल संसाधन विभाग, भीम सिंह कलेक्टर रायगढ़ को अस्थायी रुप से मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त वाणिज्यिक कर का अतिरिक्त प्रभार,

सत्यनारायण राठौर पंजीयक फम्र्स एवं संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ प्रबंध संचालक वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार, डा. तंबोली अय्याज फकीरभाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकारण तथा अतिरिक्त प्रभार नोडल अधिकारी, नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं छग गोधन न्याय योजना, विशेष सचिव, कृषि विभाग, प्रभारी अधिकारी, माटी पूजन अभियान को विशेष सचिव कृषि विभाग के पद पदस्थ करते हुए नोडल अधिकारी नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं छग गोधन न्याय योजना, प्रभारी अधिकारी, माटी पूजन अभियान, संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सदस्य सचिव नरवा मिशन का अतिरिक्त प्रभार।

सारांश मित्तर कलेक्टर बिलासपुर को प्रबंध संचालक छग रोड एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन, रमेश कुमार शर्मा कलेक्टर कबीरधाम को संचालक समाज कल्याण के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक भू-अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेश कुमार साहू आयुक्त छग गृह निर्माण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार,

सुश्री जयश्री जैन अपर कलेक्टर बिलासपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, डा. फरिहा आलम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर-चांपा, गोपाल वर्मा अपर कलेक्टर रायपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा,  सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बलौदाबाजार से आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर तथा जितेन्दर यादव अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भानुप्रतापपुर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया हैं।